Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileकभी बच्चों की पॉकेट मनी में मिलती थी Royal Enfield, असली बिल...

कभी बच्चों की पॉकेट मनी में मिलती थी Royal Enfield, असली बिल देख रह जाएंगे दंग

80 के दशक में रॉयल एनफील्ड बुलेट लाखों लोगों के दिल पर राज करती थी। आज भी यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। लोग इसको खरीदना चाहते हैं। इस बाइक पर बैठने के बाद में यह रॉयल लुक देती है। इसी कारण लोग इसको काफी पसंद करते हैं। लोगों की बढ़ती मांग तथा इस बाइक को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें कई बदलाव किये हैं।

- Advertisement -

इसी कारण इस बाइक कि कीमत में काफी बढ़ोतरी भी हुई है। लेकिन एक समय जब यह काफी कम कीमत में बिका करती थी। आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें आप 80 के दशक की एक Royal Enfield Bullet 350 को देख सकते हैं। 1986 तक यह मॉडल राजसी घरों में देखा जाता था। आप जानकर हैरान रह जाएंगे की उस समय इस बाइक की कीमत क्या थी।

Royal Enfield 350 बाइक

आपको बता दें कि वर्तमान में 1986 में खरीदी गई एक Royal Enfield 350 बाइक का बिल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बिल को देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि उस समय इस बाइक की ऑन रोड कीमत मात्र 18,700 रुपये ही थी। यह 36 वर्ष पुराना बिल है। इस बिल को संदीप ऑटो कंपनी, झारखंड ने जारी किया था। काफी कम हैं कि उस समय इस बाइक को मात्र बुलेट के नाम से जाना जाता था।

- Advertisement -

यह बाइक अपने दमदार इंजन के लिए उस समय जानी जाती थी। इसका इस्तेमाल भारतीय सेना द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त के लिए भी किया जाता था। Royal Enfield Bullet कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे पुरानी बाइकों में से एक है। अब कंपनी 650cc इंजन में नई बाइक बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। अभी तक यह बाइक 350cc और 500cc के इंजन में ही उपलब्ध है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular