नई दिल्ली:  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अब एक नए अवतार के साथ नजर आने वाले है। जल्द ही वो अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भाइजान का धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म का लेटेस्ट गाना बिल्ली बिल्ली (Billi Billi Song) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सलमान खान अपने बेहतरीन डांस के साथ लोगों का दिल लूटते नजर आ रहे है। मंगलावर को सलमान खान ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के बिल्ली बिल्ली सॉन्ग के टीजर रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। जिसके देखने के बाद अब फैंस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो रहे है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser | Salman Khan, Venkatesh D, Pooja H | Farhad Samji | EID 2023

सामने आया ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग का टीजर

सलमान खान ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने का टीजर रिलीज करने की जानकारी दी है। इस गाने के टीजर में सलमान खान और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने पर सलमान सूट बूट में खास अंदाज के साथ दिखाई दे रहे है। भाई जान के कमाल के डांस की झलक अब आपको ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग के टीजर में साफ दिखाई देगी।

Naiyo Lagda - Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | Salman Khan & Pooja Hegde | Himesh R, Kamaal K, Palak M

कब रिलीज होगा बिल्ली बिल्लीसॉन्ग

‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग का टीजर के सामने आते ही फैंस इस गानें को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि 2 मार्च यानी गुरुवार को सलमान खान का ये लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज होगा. वहीं बात की जाए सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज डेट के बारे में तो भाई की ये मूवी इस साल अप्रैल में ईद पर रिलीज होगी.

Billi Billi - Teaser | Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | Salman Khan & Pooja Hegde | Sukhbir | Kumaar