Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileगायक कैलाश खैर ने खरीदी यह धांसू बाइक, रॉयल एनफील्ड को देती...

गायक कैलाश खैर ने खरीदी यह धांसू बाइक, रॉयल एनफील्ड को देती है कड़ी टक्कर, जान लें खूबियां

गायक कैलाश खैर को भारतीय लोक रचनाओं तथा संगीत घायल के लिए जाना जाता है। लेकिन आपको बता देंकि वे एक बाइक लवर भी हैं। हालही में उन्होंने Jawa Perak Bobber बाइक को खरीदा है। हालही में उन्हें नई बाइक की डिलीवरी लेते हुए देखा गया है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया था। आपको बता दें की Jawa Perak Bobber की भारत में कीमत 2.13 लाख (एक्सशोरूम दिल्ली) है।

- Advertisement -

क्या कहा कैलाश ने

आपको बता दें की कैलाश खैर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई Jawa Perak Bobber बाइक की खासियतें शेयर की हैं। कैलाश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है की जावा ने हमेशा से मेरे दिल में ख़ास स्थान रखा है। इस नए जुड़ाव के साथ बाइकिंग के लिए मेरा जूनून पहले की तरह जाग्रत हो गया है। वीडियो में खैर को बाइक के रंग के साथ में मेल खाते हुए हेलमेट के साथ में बाइक घुमाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने इस वीडियो में पेराक बाइक को “मक्खन मशीन” के रूप में वर्णित किया है।

जावा पेराक की विशेषताएं

आपको बता दें की जावा पेराक की स्टाइलिंग को मूल पेराक से ही। जिसको 1946 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। यह बाइक रेट्रो डिजाइन में बनी हुई है तथा अपने इंस्ट्रूमेंट कंसोल को बरकरार रखती है। इसमें कंपनी ने 334सीसी का लिक्विड कूल इंजन दिया हुआ है। जो की 30.22bhp की पावर तथा 32.7nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसको 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ में जोड़ा गया है।

- Advertisement -

जान लें कलर ऑप्शन

बता दें की पेराक मैट ब्लैक पेंट स्कीम तथा कंट्रास्टिंग ब्राउन सीट के साथ एक ही कलर में आपको दी जाती है। इसमें आपको फ्लोटिंग सिंगल सीट दी जाती है। जो इसको अन्य बाइकों से अलग बनाती है। बता दें की जावा 24 बाबर की पेश करता है। इसकी दूसरी बाबर स्टाइल की कीमत 2.25 लाख (एक्सशोरूम दिल्ली) है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular