हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधित कर पहले मेगा मोबिलिटी शो का आयोजन किया गया है। इस शो को 1 फ़रवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया, जिसमें दुनिया भर के कई सारी कंपनियों ने भाग लिया है।

जिसमें कई सारी वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी व्हीकल को शोकेस किया है। जिसमें स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया ने स्कोडा एनाक iV (Skoda Enyaq iV) को पेश किया है। इसके अलावा अन्य कंपनियों जैसे कि महिंद्रा, बीएमडब्ल्यू, हुंडई, होंडा, टाटा आदि कंपनियों ने अपनी कारों को शोकेस किया है।

skoda Enayaq iv में कई सारे प्रीमियम फीचर्स और अलग-अलग बैटरी ऑप्शन दिए हैं। कंपनी इस शानदार कार को जून 2024 में लांच कर सकती है। तो चलिए अब आपको इस कार के बेहतरीन फीचर्स, और डिजाइन के बारें में बताते हैं।

Skoda Enayaq iV की पावरफुल बैटरी
बता दें कि कंपनी ने इस skoda Enyaq iV कार को 5 वर्जन में पेश किया है। जिसमें 77 kwh की कैपसिटी वाली बैटरी पैक दिया हैं, जो कि एक बार चार्ज करने में 515 km का रेंज देती हैं। इसके अलावा कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो रियर एक्सल पर लगी है। इस कार की स्पीड के बारें में बात करें तो यह कार केवल 7 सेकंड में 100 km से अधिक की स्पीड पकड़ सकती है।

Skoda Enayaq iV के स्पेशल फीचर्स
Skoda Enayak iV को बेहतरीन दिखाने के लिए इसमें स्पोर्टीनेस और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स जोड़े है, इसके अलावा कार में कई सारे लग्जरी फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। जिससे इस शानदार कार की Estimated प्राइस 35 लाख के करीब तक हो सकती हैं।

इसके अलावा इस कार में डिजिटल स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, बटरफ्लाई ग्रिल, LED हेडलाइट्स, 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले आदि कई सारे लेटेस्ट फीचर्स दिए जा रहे हैं।

Skoda Enyaq IV कब होगी लांच
Skoda Enyaq IV कार की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग 15 October 2024 तक लॉन्च हो सकती हैं।