Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileआ रही है टाटा की धांसू Electric Car, मिलेंगे 500 किलोमीटर रेंज...

आ रही है टाटा की धांसू Electric Car, मिलेंगे 500 किलोमीटर रेंज के साथ डीलक्स फीचर्स

वर्तमान समय में लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को काफी खरीद रहें हैं। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियां भी लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का प्रोडक्शन कर रहीं हैं। हमारे देश की टॉप वाहन निर्माता कंपनियों में से टाटा मोटर्स भी एक है।

- Advertisement -

यह कंपनी भी कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बाजार में पेश कर चुकी है। आपको बता दें कि जल्दी ही टाटा मोटर्स 3 नई इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में उतार सकती है। बताया जा रहा है कि ये कारें Tata Harrier EV, Tata Punch EV और Tata Curvv EV हो सकती हैं। आज हम आपको टाटा मोटर्स की इन तीन नई कारों के बारे में ही बता रहें हैं।

Tata Punch EV कब तक होगी लांच

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Punch EV का सीएनजी वेरिएंट भी पेश कर दिया है। अब यह कंपनी जल्दी ही इस कार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को पेश करने की तैयारी में है। इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

- Advertisement -

इसमें आपको कई प्रकार के बैटरी ऑप्शन दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह कार सिंगल चार्ज में आपको 300 से 350 किमी की रेंज उपलब्ध कराने में सक्षम होगी। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी लांचिंग के बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

Tata Curvv EV

आपको बता दें कि हालही में हुए ऑटो एक्सपो में टाटा ने अपनी इस गाड़ी के पेट्रोल वर्जन को सभी के सामने पेश किया था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि Tata Curvv का EV वेरिएंट भी टाटा मोटर्स सामने ला सकती है। सूत्रों की मानें तो यह गाड़ी आपको सिंगल चार्ज में 500 किमी की रेंज उपलब्ध करा सकती है।

Tata Harrier EV

कुछ ही समय पहले टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Harrier EV के फेसलिफ्ट मॉडल को पेश किया था। जिसको काफी पसंद भी किया गया था। अब टाटा मोटर्स इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी इस गाड़ी में 60kWh की दमदार बैटरी दे सकती है। इसके अलावा इसमें आपको कई ड्राइविंग मोड्स भी मिलेंगे।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular