TVS मोटर्स की बाइकें भारत के लोगों में खासी लोकप्रिय हैं। किफायती दाम और अच्छे फीचर्स इस कंपनी की प्राथमिकता पहले से बने हुए हैं। वर्तमान में TVS मोटर्स बाइकों को स्पोर्टी लुक देकर बाजार में लगातार पेश कर रही है। जिनको खरीदार भी काफी पसंद कर रहें हैं।

इसी क्रम में टीवीएस ने अपनी लोकप्रिय बाइक TVS Apache RTR 160 के अपडेटेड मॉडल को बाजार में उतारा है। जिसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आज हम आपको इसी बाइक के बारे में जानकारी दे रहें हैं। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

न्यू TVS Apache RTR 160 4V के एडवांस फीचर्स

न्यू TVS Apache RTR 160 4V में आपको कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल ओडोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके साथ ही इस बाइक में आपको डिजिटल टैकोमीटर, LED टेल लाइट, एलईडी हेड लाइट, LED टर्न सिग्नल लैंप की सुविधा भी मिलेगी। डीआरएल, फ्यूल गॉज, वेट, मल्टी प्लेट क्लच, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, लो बैटरी इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर जैसे एडवांस फीचर्स का लाभ भी आप इस बाइक में ले सकेंगे।

TVS Apache RTR 160 4V का स्पोर्टी लुक

TVS Apache RTR 160 4V में आपको वेहतरीन स्पोर्टी लुक दिया जा रहा है। इस बाइक में अलॉय व्हील्स को रेड एंड ब्लैक फिनिश के साथ सीट काले तथा लाल रंग में नजर आ रही है। इसकी LED हैंडलेप अब नए LED डेटाइम रनिंग लैंप में बनाई गई है।

न्यू TVS Apache RTR 160 4V का दमदार इंजन

इस बाइक में कंपनी ने 159.7 CC का ऑयल-कूल्ड वाला SOHC दमदार इंजन दिया है। यह इंजन 9250 आरपीएम पर 17.30 bhp की पावर और 7250 rpm पर 14.73 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

न्यू TVS Apache RTR 160 4V की कीमत

  • Apache RTR 160 4V Single Disc – ABS की एक्सशोरूम कीमत लगभग 1,24,451 रुपये।
  • Apache RTR 160 4V Dual Disc – ABS की एक्सशोरूम कीमत लगभग 1,27,951रुपये।
  • Apache RTR 160 4V Dual Disc – ABS – Bluetooth की एक्सशोरूम कीमत लगभग 1,31,251 रुपये।
  • Apache RTR 160 4V Special Edition की एक्सशोरूम कीमत लगभग 1,32,751 रुपये।