हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग टू-व्हीलर्स का प्रयोग करते हैं। टू-व्हीलर्स वाहन चार पहियां वाहन की अपेक्षा कम बजट में मिल जाते हैं। इसके अलावा हमारे देश में टू-व्हीलर्स वाहनों की अच्छी कंपनियां हैं। अतः लोग टू-व्हीलर्स को आसानी से खरीद लेते हैं। इसी के चलते नवंबर 2022 में हमारे देश में टू-व्हीलर्स की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने अपना आकड़ो के जरिये बताया है कि नवंबर 2022 में 12,36,190 यूनिट्स बेचे गए हैं। जबकी नवंबर 2021 में 10,61,493 यूनिट्स बेचे गए थे।

हीरो मोटोकॉर्प रही नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी

2022 की बात करें तो इस वर्ष टू-व्हीलर्स में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी सबसे आगे रही। इसके अलावा होंडा तथा TVS दूसरे तथा तीसरे स्थानों पर बनी हुई हैं। इसी क्रम में बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प की हीरो स्प्लेंडर बाइक 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। होंडा कंपनी की Honda Activa और Honda Shine दोनों वाहन बिक्री से सबसे शानदार रहे।

Honda Activa और Honda Shine की बढ़ी बिक्री

आपको बता दें कि Honda Activa और Honda Shine की बिक्री भी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ी है। बीते नवंबर 2022 में Honda टू-व्हीलर्स की बिक्री 2,56,174 यूनिट्स से बढ़कर 3,53,553 यूनिट्स हो गई है। इस प्रकार से कंपनी ने Honda टू-व्हीलर्स की बिक्री में 38% की बढ़ोतरी दर्ज की है। Honda Activa कंपनी के लिए बेहतरीन रहा। यह टॉप 10 स्कूटर्स की बिक्री में है। नवंबर 2022 में Activa की 1,75,084 यूनिट्स सेल हुई थी। इसके अलावा 2021 की अपेक्षा 2022 में Activa की 51 हजार यूनिट्स अधिक सेल हुई हैं।
होंडा सीबी शाइन भी कंपनी के लिए अच्छी रही है। नवंबर 2022 में यह 83,622 यूनिट्स से बढ़कर 1,14,965 यूनिट्स तक आ पहुंची है। इसकी सेल में 37.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। आपको बता दें कि होंडा की कुल सेल में 49.52 फीसदी हिस्सेदारी Honda Activa का है तो 32.52 फीसदी हिस्सा Honda CB Shine का है। इस प्रकार से होंडा कंपनी को 82 फीसदी सेल इन दो वाहनों से ही मिली है।

होंडा के टॉप 5 बाइक्स-स्कूटर

होंडा की लिस्ट में तीसरे नंबर पर यूनिकॉर्न है। नवंबर 2022 में इसकी 28,729 यूनिट्स सेल हुई है। चौथे नंबर Honda Dio स्कूटर है। इसकी 16,102 यूनिट्स सेल हुई हैं। पांचवे नंबर पर Honda Livo बाइक है। इसकी 6,089 यूनिट्स सेल हुई हैं।