आपको बता दें की फरवरी 2024 में कारों की बिक्री के आकड़े कंपनियों ने जारी किये थे। फरवरी माह में मारुती सुजुकी की कारों की सर्वाधिक सेल हुई थी। आकड़ों के मुताबिक टॉप 10 में सबसे ज्यादा पैसेंजर कारें मारुती सुजुकी की ही रहीं। आपको जानकारी दे दें की मारुती की Maruti Suzuki Wagon R की सेल फरवरी 2024 में सबसे ज्यादा हुई और इस कार ने बेस्ट सेलिंग कार का अवार्ड भी अपने नाम किया।

यदि इस कार की एक्सशोरूम कीमत की बात करें तो यह 5.5 लाख से शुरू होकर 7.38 लाख रुपये तक जाती है। Maruti Suzuki Wagon R के पेट्रोल वेरिएंट में आपको काफी अच्छा माइलेज मिलता है। बता दें की पेट्रोल वेरिएंट में आपको 25.19 kmpl का शानदार माइलेज दिया जाता है। इसके अलावा इस कार का सीएनजी वेरिएंट भी आता है, इसमें आपको आपको काफी धांसू माइलेज दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट में आपको 34.05 km/kg तक का माइलेज आसानी से मिल जाता है।

सेल में आयी तेजी

सेल के आये आकड़ो से यह पता लगता है की Maruti Suzuki Wagon R को काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहें हैं। इसकी सेल में काफी तेजी आ चुकी है। बता दें की फरवरी 2024 में इस कार की 19,412 यूनिट्स सेल हुई थीं जब की फरवरी 2023 में इस कार की 16,889 यूनिट बिकी थीं। इस प्रकार से देखा जाए तो सालाना आधार पर वैगन आर की बिक्री में 15 फीसदी की तेजी आई है। जनवरी 2024 में इस कार की 17,756 यूनिट्स की सेल हुई थी।

Tata Punch का रहा दूसरा नंबर

टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी Tata Punch दूसरी सबसे बड़ी बिकने वाली SUV रही। इसको 18438 लोगों ने खरीदा। बता दें की सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2023 में 11169 पंच की बिक्री हुई थी। इसके अलावा जनवरी 2024 में इसको 17978 ग्राहकों ने खरीदा था।

Maruti Baleno ने मारा तीसरा नंबर

आपको बता दें की मारुती की Maruti Baleno कार 2024 में तीसरे नंबर की बेस्ट सेलिंग कार रही। इसको 17,517 ग्राहकों ने खरीदा। बता दें की जनवरी 2024 में यह पहले पायदान पर थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल Maruti Baleno की बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट आई है।

चौथे स्थान पर पहुंची Maruti Dzire

फरवरी 2024 में सबसे ज्यादा सेल होने वाली कारों में सेडान कार Maruti Dzire चौथे स्थान पर पहुंची। इसकी 15,837 यूनिट की बिक्री हुई है। आपको बता दें की सालाना आधार पर इस कार की बिक्री में 5.72 फीसदी की कमी आई है।