Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileनए लुक में सामने आई Jawa की यह धांसू बाइक, फीचर्स और...

नए लुक में सामने आई Jawa की यह धांसू बाइक, फीचर्स और कीमत जान खुश हो जाएगा दिल

भारत में सभी सेगमेंट की बाइकें आसानी से मिल जाती हैं। यहां का दोपहिया बाजार काफी समृद्ध है। भारत में कई दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियां क्रूजर सेगमेंट की बाइकों का निर्माण करती हैं। जो युवाओं को काफी पसंद भी आती हैं हालांकि इस समय Jawa की एक धांसू बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है।

- Advertisement -

इस बाइक का नाम Jawa 350 है। इस बाइक को हालही में कंपनी ने ब्लू कलर में पेश किया है। इस नए कलर ऑप्शन में यह बाइक काफी लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। इस बाइक को महिंद्रा ब्लूज फेस्टिवल में शोकेस किया गया है। युवाओं को यह बाइक काफी पसंद आ रही है। आइये अब हम आपको इस बाइक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Jawa 350 का जबरदस्त इंजन

आपको बता दें की इस बाइक में काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। सबसे पहले इसके दमदार इंजन की बात करें तो जानकारी दे दें की इस बाइक में 334 cc का 4 स्ट्रोक वाला सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कॉल इंजन दिया गया है। यह इंजन 22.57 PS की पावर तथा 28.5 NM का टॉर्क उत्पन्न करता है। फ्रंट तथा रीयर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं तथा साथ में डुअल चैनल एबीएस की सपोर्ट भी दी गई है। आप इस बाइक में एक बार में 13.02 लीटर फ्यूल को डलवा सकते हैं। माइलेज की बात करें तो बता दें की यह बाइक आपको 30 Kmpl का शानदार माइलेज प्रदान करती है।

- Advertisement -

Jawa 350 के ख़ास फीचर्स

इस बाइक में आपको एनालॉग में इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ऑडोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल यह बाइक सिंगल सीट ऑप्शन के साथ में आती है। इसमें आपको पैसेंजर फुट्रेस्ट फीचर भी दिया जाता है। इस बाइक का वजन 194 Kg है।

इस बाइक के हेडलाइट में हैलोजन तथा टेल लाइट और टर्न सिग्नल लैंप में बल्ब का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको लो फ्यूल इंडिकेटर की बढ़िया लुक में मिल जाता है। इस बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन तथा रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। यह बाइक बाइक स्पोक व्हील्स तथा ट्यूब वाले टायर्स और डबल क्रैडल फ्रेम के साथ में आती है।

Jawa 350 बाइक की कीमत

आपको बता दें की देश की राजधानी दिल्ली में इस बाइक की ऑन रोड कीमत 1,88,888 रुपए है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,64,300 रूपए है। आरटीओ के 14,787 रुपए आपको अलग देने होते हैं। इसके अलावा 9,801 रुपए का बाइक इंश्योरेंस होता है। बता दें की अलग अलग राज्यों के हिसाब से इस बाइक के दामों में थोड़ा बहुत अंतर आपको देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular