Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileनए लुक और सस्ते दामों में आ रही है Maruti यह धांसू...

नए लुक और सस्ते दामों में आ रही है Maruti यह धांसू कार, मिलेगा 34kmpl का माइलेज

आज के समय में भारत का ऑटोमोबाइल बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई देसी कंपनियों के अलावा बहुत सी विदेशी कंपनियां भी यहां अच्छा बिजनेस कर रहीं हैं। देखा जाये तो देश में चार पहिया वाहनों की सेल अब बढ़ती जा रही है। इसी कारण अब विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों की जरुरत को देखकर वाहन निर्माण का कार्य कर रहीं हैं। इसी क्रम में अब Maruti भी अपनी एक कार को नए लुक तथा नए फीचर्स के साथ में बाजार में पेश कर रही है। इसका नाम Maruti Alto K10 है।

- Advertisement -

नए लुक में आएगी नजर

आपको जानकारी दे दें की मारुती अपनी इस कार को अब नए लुक में लोगों के सामने पेश करने जा रही है। आपको बता दें की मध्यम वर्ग की चहेती रही इस कार को नए फीचर्स से भी लैस किया जाएगा। बता दें की Alto 800 के प्रोडक्शन को कंपनी ने बंद कर दिया है। इसके पीछे का कारण प्रदूषण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की इस कार का इंजन BS-6 मानकों के अनुरूप नहीं था। अब मारुती ने Maruti Alto K10 का कमर्शियल एडिशन रूप भी पेश कर दिया है। इसका नाम Maruti Suzuki Alto K10 Tour H1 बताया जा रहा है। इसको पेट्रोल और CNG दोनों में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत 4.80 लाख रुपये बताई जा रही है।

Maruti Suzuki Alto K10 का इंजन

इसमें आपको काफी धांसू इंजन दिया जाएगा, जो की काफी पावरफुल होगा। यह इंजन Maruti Suzuki Alto K10 के नए मॉडल में आपको दिया जाएगा। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन आपको प्रदान किया जाएगा। जो की 66 bhp की अधिकतम पावर और 89 Nm का पीक टार्क जेनरेट करेगा। इसके CNG वाले इंजन की बात करें तो यह इंजन आपको 56 बीएचपी की अधिकतम पावर और 82 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखता है।

- Advertisement -

धांसू है माइलेज

Maruti Suzuki Alto K10 में आपको काफी जबरदस्त माइलेज दिया जाएगा। यह कार माइलेज के मामले में काफी किफायती बताई जा रही है। जिसके कारण आपकी जेब का बोझ नहीं बढ़ेगा। आपको बता दें की इस कार के मैनुअल ट्रांसमिशन पर 24.64kmpl और CNG वेरिएंट पर 34.46 kg/km का माइलेज आपको दिया जाएगा।

किफायती है कीमत

Maruti Alto K10 की कीमत भी काफी किफायती है। इसको आप आसानी से खरीद सकते हैं। बता दें की इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की रेंज 4.80 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं दूसरी और बाई-फ्यूल सीएनजी एमटी की रेंज 5.70 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन मैटेलिक सिल्की सिल्वर, मैटेलिक ग्रेनाइट ग्रे और आर्कटिक व्हाइट दिए जा रहें हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 3.99 लाख रुपये बताई जा रही है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular