बीते दिसंबर माह में जो वाहन बिकें हैं। उनके आकड़े स आमने आने लगें हैं। आपको बता दे कि मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। इसने दिसंबर माह में कुल 1,39,347 यूनिट्स की थोक सेल की है। यह बिक्री 2021 से 9% कम है। कंपनी का कहना है कि उसने दिसंबर 2021 में उसने 1,53,149 यूनिट की बिक्री की थी। इस प्रकार से कंपनी की थोक बिक्री में 9 फीसदी की कमी आई है।

इन कारों ने संभाला व्यापार

2022 की बात करें तो इस वर्ष में आल्टो और एस-प्रेसो जैसी कारों की बिक्री सिर्फ 9,765 यूनिट्स तक सीमित रही। बलेनो, डिजायर, इग्निस जैसी कारों की बिक्री में भी काफी कमी दर्ज की गई है। बता दें कि इस प्रकार की कारों की बिक्री 2022 के दिसंबर माह में 57,502 यूनिट्स तक ही सीमित रह गई थी। लेकिन ब्रेजा और अर्टिगा जैसी कारें मारुती के लिए अच्छी साबित हुई हैं। इसके अलावा एस-क्रॉस, एक्सएल-6 और ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों की बिक्री भी काफो बढ़ी है।

2022 में बिकी काफी गाड़ियां

बता दें कि कार कंपनियों 2022 का साल काफी अच्छा रहा है। भारत की प्रमुख वाहन कंपनियों के काफी वाहन इस वर्ष सेल हुए हैं। 2022 में घरेलू वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी गई है। 2022 में मारुती सुजुकी नंबर 1 पर, हुंडई नंबर 2 पर तथा टाटा मोटर्स तीसरे नंबर पर रही है।