Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileमार्केट में एक बार फिर तहलका मचाने आ रही Mahindra की यह...

मार्केट में एक बार फिर तहलका मचाने आ रही Mahindra की यह दमदार गाड़ी, Thar और XUV 700 को देगी बड़ी टक्कर

Mahindra New Marshal: महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों को सड़कों का राजा माना जाता है। जानकार बताते हैं कि महिंद्रा की गाड़ियां भारतीय सड़क के लिए सबसे उपयुक्त हैं। आपको बता दें महिंद्रा की प्रचलन से बाहर हो चुकी मार्शल एक बार फिर से बाजार में रिटर्न करने वाली है। इस बार नई मार्शल के लुक को देखकर बड़ी से बड़ी XUV भी शर्मा सकती हैं। नई महिंद्रा मार्शल का एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक पूरा लुक और फीचर इतना शानदार है कि देखने वाले नज़रें नहीं हटा सकते हैं।

- Advertisement -

महिंद्रा कंपनी द्वारा बनाई गई पुरानी से पुरानी कार भी भारतीय सड़कों पर आज भी राज करती रही हैं। जिसमें 1990 से 2000 तक Mahindra Marshal का बोलबाला था, जो उस दौर में मार्शल स्टेटस सिंबल माना जाता था।

अब महिन्द्रा ने एक बार फिर से लोगों के बदलते रूख को देखकर अपनी महिंद्रा कंपनी मार्शल को नए अवतार के साथ बाजार में उतरने जा रही है मार्शल के नए लुक को देखकर जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि यह नई मार्शल बाजार में धूम मचा सकती है।

- Advertisement -

Mahindra Marshal का लुक

Mahindra Marshal के लुक के बारे में बात करें तो कंपनी इस गाड़ी को नया अवतार के साथ भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इस नई अपडेट वर्जन गाड़ी कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इसमें दिया जाने वाला इंजन दमदार होने के साथ-साथ आधुनिक फीचर्स से लैस होगा। इस गाड़ी को डीजल इंजन के साथ सेवन सीटर कार के साथ पेश किया जाएगा।  यह गाड़ी लगभग महिंद्र स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) के लुक पर हो सकती है।  सूत्रों के हवाले से इस बात का पता चला है कि कंपनी इसको 10 वेरिएंट के अंदर लॉन्च करेगी।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular