आज के समय में टू-व्हीलर वाहनों में बाइकों को युवा वर्ग काफी ज्यादा पसंद कर रहा है। इसी को देखते हुए अब कंपनियां भी अपनी पुरानी बाइकों को नए रंग ढंग में वापस बाजार में उतार रहीं है। अब यामाहा भी इसी दौड़ का हिस्सा बन चुकी है।

आपको बता दें कि यामाहा ने हालही में जापान में अपनी RZ350 और RZ250 बाइकों के लाइट ट्रेड मार्क जारी किया है। अब यह भी माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इन बाइकों को भारत में लांच कर सकती है। बता दें की भारत में कुछ वर्ष पहले इन दोनों का काफी दबदबा था।

Yamaha RD350 बाइक परफॉर्मेंस के लिए थी मशहूर

जानकारी दे दें की 80-90 के दशक में यामाहा की RD350 बाइक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। यह बाइक अपने परफॉर्मेंस तथा क्लासिक डिजाइन के कारण लोगों की काफी ज्यादा पसंद थी। आज भी बहुत से लोगों के पास में RD350 बाइकें अच्छी कंडीशन में मौजूद हैं।

फिलहाल लोग इसके रिलांच होने का इंतजार कर रहें हैं। पुरानी RD350 में 347cc का एयर कूल्ड इंजन लगा हुआ था। यह इंजन अधिकतम 39 bhp की पॉवर को जेनरेट करता है। इसको 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था लेकिन अब इसमें 4 स्ट्रोक इंजन मिलने की संभावना है।

Yamaha RD350 बाइक एक एडवांस फीचर्स

इस बाइक में आपको डीआरएल के साथ LED हेडलैंप, डुअल-चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और असिस्ट और स्लिपर क्लच, Digital इंस्ट्रूमेंट कंसोल तथा ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। जो की बुलेट का पूरा अहसास आपको कराएँगे।

Yamaha RD350 बाइक का इनसे होगा मुकाबला

भारत के बाजार में Yamaha RD350 बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड 350cc, जावा/Yezdi, हौंडा H’ness CB350 तथा हीरो -Harley जैसी बाइकों से होगा।