नई दिल्ली। इन दिनों पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इनकी स्पीड और कीमत को लेकर कुछ लोगों के मन में संदेह है। हम आपको ऐसे ही तीन शानदार Electric Scooter के बारे में बता रहे हैं जो न केवल बहुत शानदार परफॉर्मेंस देंगे वरन उनकी कीमत भी बहुत कम है। ये स्कूटर 78 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चल सकते हैं।

TVS iQube

टीवीएस द्वारा लॉन्च किया गया यह स्कूटर 78 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार पर दौड़ सकता है। इसमें 2.5 kWH की बैटरी लगी हुई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर लेता है। इस स्कूटर में एक किलोमीटर की दूरी तय करने में मात्र 30 पैसे का खर्चा आता है। TVS iQube Electric Scooter की कीमत 1,00,777 रुपए रखी गई है।

Ather 450x

हाल ही में लॉन्च किए गए Ather 450x Electric Scooter को 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर चलाया जा सकता है। इस स्कूटर में प्रति किलोमीटर चलने का खर्चा मात्र 35 पैसे आता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 85 किलोमीटर तक चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,32,200 रुपए है।

OLA S1 Pro

ओला द्वारा लॉन्च किया गया OLA S1 Pro Electric Scooter इस वक्त सबसे तेज स्पीड पर चलने वाले टू-व्हीलर्स में से एक माना जाता है। यह स्कूटर 115 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड़ पर चल सकता है। इसमें 3.97 kWh की बैटरी दी गई है और इसे चलाने में 25 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्चा आता है। एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद इसे 135 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीतम 1,10,147 रुपए है।