भारत का ऑटोमोबाइल बाजार काफी ज्यादा समृद्ध है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स वाली बाइकें आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन यदि आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं तो आप ट्रायम्फ इंडिया की बाइक का अनुभव् ले सकते हैं। बता दें कि अपनी Triumph Tiger 900 बाइक को लांच कर दिया है। इस बाइक को कंपनी ने दो वर्जन में लांच किया है। जनकी कीमत 13.95 लाख और 15.95 लाख के बीच होने वाली हैं। बाइक अब जल्दी ही इस बाइक की डिलीवरी भी शुरू करने वाली है।

Triumph Tiger 900 का इंजन

आपको बता दें कि Triumph Tiger 900 बाइक में इन-लाइन तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह पहले की तुलना में अधिक पावर को उत्पन्न करता है। यह इंजन 9,500rpm पर 106bhp की अधिकतम पावर और 6,850rpm पर 90nm का पीक टॉर्क को उत्पन्न करता है। इसका मतलब यह है कि 13bhp और टॉर्क में 3nm एनएम की बढ़ोतरी हुई है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ में जोड़ा गया है।

Triumph Tiger 900 के फीचर्स

इस बाइक की ऊंचाई पहले से ज्यादा बढ़ी है। इस बाइक की ऊंचाई इस बार 820mm और 840mm के बीच होने वाली है। इसमें आपको 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। आपको इस बाइक में अप-साइड डाउन फोर्क्स की सुविधा भी दी गई है। इसमने पीछे की और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इस बाइक में 320mm डिस्क और रियर में 255mm डिस्क दिए गए हैं।