TVS Jupiter vs Honda Activa:ये बात तो हम सब जानते है कि होंडा कंपनी की एक्टिवा स्कूटर हमारे देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में से एक हैं। लोग इस स्कूटर का अच्छा खासा इस्तेमाल करते है और इन्हे बेहतरीन स्कूटर्स में गिना जाता है। दरअसल इस स्कूटर्स के फीचर्स जबरदस्त है। इसका लुक भी बहुत स्टाइलिश है।

होंडा एक्टिवा को टक्कर देने आ रही है तो Jupiter। लोगों ने इसे खूब प्यार मिला है। एक हिसाब से देखा जाए तो लोग स्कूटर खरीदने वक़्त सोच में पड़ जाते है तो कंफ्यूस हो जाते है की कौन सा स्कूटर को खरीदें। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे की इन दोनों में से आप कौन सा आपके लिए बेहतर है।

डिजाइन

बात अगर डिजाइन की करें तो Honda Activa और जुपिटर दोनों में ही आपको 125 सीसी वेरिएंट मिलते है।अपने 109 सीसी मॉडल से काफी अलग है। वैसे जहाँ होंडा एक्टिवा का मॉडल पॉवरफुल है तो वहीं जूपिटर में क्रोम इंसर्ट्स मिलते हैं।

इंजन

आपकी जानकारी के लिए बता दे होंडा एक्टिवा 125 में 124cc का SI इंजन दिया गया है जो 6500rpm पर 8.18bhp की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इतना ही नहीं TVS Jupiter 125 में आपको 124.8cc का इंजन दिया गया है जों 6500rpm पर 8.04bhp की पीक के साथ 4500rpm की पीक टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स

वैसे देखा जाए तो दोनों ही के फीचर्स लाजवाब है। जहाँ होंडा एक्टिवा 125 में आपको एक साइलेंट स्टार्टर, आइडल स्टॉप सिस्टम मिलता है। आपको इस स्कूटर में रीयल-टाइम माइलेज के साथ-साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलैंप और साइड स्टैंड कट ऑफ दिया गया है।

वहीं बात Jupiter 125 स्कूटर में आपको LED हेडलैम्प, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स जैसे एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलते हैं। आपको इसमें 33 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, एक साइड स्टैंड कट ऑफ, एक USB चार्जर और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलते हैं।

कीमत

होंडा एक्टिवा की कीमत 77,062 रुपए है। ज्यूपिटर की कीमत करीब 82,825 रुपए है। अगर आप खरीदने जा रहे है तो आप दोनों में से कोई भी बाइक खरीद सकते है.