नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर जल्द ही सामने आने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 1145 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएसएसएफ कांस्टेबल भर्ती का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय की ओर से यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने UPSSF में अलग-अलग रैंक के कुल 5124 पदों को भरने की घोषणा की है। जिसमें मुख्यालय के लिए 87 और इसकी पांच कंपनियों के लिए 5037 पद शामिल हैं।

कब आएगा 37000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस में 37000 कांस्टेबल के पदो पर भी भर्ती की जानी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे है।हालांकि अभी इसकी पुष्टि नही हुई है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन कब तक जारी हो सकता है। युवाओं इस बात का ध्यान रखे कि इस भर्ती का अपडेट्स जानने के लिए समय समय पर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहे। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है।