केंद्रीय कर्मचारियों को लगातार अपनी कम सैलरी से शिकायत थी। लेकिन अब यह शिकायत बहुत जल्द दूर होने वाली है। अगस्त का महीने में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगले महीने डीए एरियर, महंगाई भत्ते में इजाफा और फिटमेंट फैक्टर जैसे कई भत्तो मे बढ़ोतरी हो सकती है। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा इंतजार फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी इसकी बढ़ोतरी को लेकर सरकार से मांग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए अगस्त में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

क्या है फिटमेंट फैक्टर

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का बहुत अहम रोल होता है। दरअसल, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही पुरानी बेसिक पे से रिवाइज्ड पे की कैलकुलेशन की जाती है। इसके अतिरिक्त फिटमेंट फैक्टर के माध्यम से ही नए वेतन को तय किया जाता है। वही कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फ़ीसदी से बढ़ाकर 3.68 फ़ीसदी की मांग की जा रही है।

18,000 रुपए से 26,000 रुपए तक बढ़ सकता है न्यूनतम वेतन

सातवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। इसके आधार पर ही कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। आंकड़ों के अनुसार 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को सबसे कम सैलरी हाइक मिला था। इसके बाद बेसिक सैलरी 18,000 रुपए कर दी गई थी। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना तक किया जा सकता है। जिसके बाद कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹18000 से बढ़कर ₹26000 हो जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर सैलरी कैलकुलेशन

–छठे वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.86 गुना और वेतन वृद्धि 54% के साथ न्यूनतम वेतनमान 7,000 रुपए था।

–सातवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना और वेतन वृद्धि 14.29% होने पर न्यूनतम वेतनमान 18,000 रुपए पर पहुंचा है।

–8 वें वेतन आयोग के तहत अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना होता है तो न्यूनतम वेतनमान 26,000 हो जाएगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।
3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।