आज के समय में कारें काफी खरीदी जा रहीं हैं। कार को आज के समय में आदमी की पर्सनेल्टी के रूप में भी देखा जाता है। हालांकि कार होने के भी अपने अलग लाभ होते हैं। भारत में आज के समय में भले ही बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की कारें काफी आसानी से खरीदी जा सकती हैं लेकिन असल सवाल यह है कि भारत में पहली कार किसने और कब खरीदी थी। आज हम आपको इसी सवाल का उतार यहां दे रहें हैं

जमशेदजी टाटा खरीदी थी पहली कार

आपको बता दें कि भारत में सबसे पहली कार 1897 में इम्पोर्ट होकर आई थी। इसको फोस्टर नामक एक अंग्रेज ने ख़रीदा था। आपको बता दें कि फोस्टर क्रम्पटन ग्रीव्स नामक कंपनी के मालिक थे। इसके बाद अगले माह ही जमशेदजी टाटा ने अपने लिए कार खरीदी थी। इस प्रकार से जमशेदजी टाटा भारत में कार खरीदने वाले पहले व्यक्ति बने। आपको बता दें कि जमशेदजी ने 1898 में डेडीऑन नामक कार को ख़रीदा था।

एंबेसडर थी पहली मेड इन इंडिया कार

आपको जानकारी दे दें की भारत में सबसे पहली हिंदुस्तान कार एम्बेसडर थी। यह भारत में ही निर्मित की जाती थी। जो की काफी हद तक यूके के मॉरिस ऑक्सफोर्ड जैसी ही थी। इस कार को मॉरिस मोटर्स यूके के तकनीकी सहयोग से भारत में ही निर्मित किया गया था। इसको 1948 में पहली बार कोलकाता में निर्मित किया गया था। इसका सबसे पहला परिचालन गुजरात में हुआ था।