Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileAkshay Navami 2023: अक्षय नवमी के दिन इस खास मुहुर्त पर करें...

Akshay Navami 2023: अक्षय नवमी के दिन इस खास मुहुर्त पर करें श्रीहरि की पूजा, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न

Akshay Navami 2023: दीपावली के खास त्यौहार के बाद अब एकादशी की तैयारियो में लगे है इसी के बीच आंवला नवमी व्रत को भी 21 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु आंवला के वृक्ष के नीचे वास करते हैं इसलिए इस दिन आंवला की पूजा करना शुभ माना जाता हैं।

- Advertisement -

माना जाता है। नवमी तीथि के दिन आवलें के पूजा करने से श्री हरि की कृपा बनी रहती है। पूजा करने से सुहागवती स्त्रियों को सौभाग्य, संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, अक्षय नवमी के दिन आंवला की पूजा करने के साथ कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी अक्षय पुण्य का वरदान देती है, यानी जिसका कभी नाश नहीं होता. जानें आंवला नवमी का पूजा मुहूर्त, विधि और उपाय.

आवंला नवमी 2023 मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि शुरू –  21 नवंबर 2023, सुबह 03 बजकर 16

- Advertisement -

कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि समाप्त – 22 नवंबर 2023, रात 01 बजकर 09

आंवला नवमी पूजा विधि (Amla Navami Puja Vidhi)

आंवला नवमी के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहने। इसके बाद आंवले के वृक्ष में जाकर पूर्व की ओर मुख करके शुभ मुहूर्त में हल्दी के साथ जल अर्पित करें। आंवला के पेड़ पर मौली बांधकर भगवान विष्णु के मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही  भगवान की आरती के साथ आंवलें के वृक्ष की 108 बार या 11 बार परिक्रमा करें। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे ही भोजन करना शुभ माना जाता है। भोजन में आंवला जरुर खाएं।

आंवला नवमी पूजा मंत्र

ॐ धात्र्ये नमः

ऊं नमो भगवते वासुदाय नम:

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।’

आंवला नवमी उपाय

आंवला नवमी के दिन श्रीहरि की पूजा करने क दौरान आंवला जरूर अर्पित करें और फिर आंवले का दान करें। मान्यता है इससे देवी लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य से घर भर जाता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular