नई दिल्ली। जापान की कंपनी यामाहा का भारत में सबसे बड़ा बाजार है। जिसमें कपनी ने नए-नए लुक के साथ शानदार फीचर्स की बाइक को पेश किया है। यामहा कपंनी की दमदार बाइक को लोग खऱीदना ज्यादा पसंद करते है। अभी तक आपने सड़कों पर दो व्हीलर बाइक को ही देखा होगाष लेकिन इसके बीच यामहा ने अपनी पहली तीन पहिए वाली बाइक पेश की है। यामाहा के द्वारा पेश की जाने वाली इस नई इलेक्ट्रिक बाइक के तीन पहिये को देख लोग हैरान हो रहे हैं। आज हम आपको इसी बाइक की खासियत के बारे में  बता रहें हैं।

इलेक्ट्रिक Yamaha Tricera में होंगे तीन पहिये

Yamaha कंपनी के द्वारा पेश की जाने वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम Yamaha Tricera है जिसमें आपको तीन पहिये देखने को मिलेगें। इसका डिजाइन भी अन्य बाइक से काफी हटकर मिलने वाला है। इस बाइक को बनाते समय हर टूल्स पर पैनी नजर रखी गई है। ताकि राइडर के चलाते समय किसी तरह की समस्या ना हो।

जापान में पेश किया गया यह स्कूटर

बता दें कि यामाहा ने अपने इस जबरदस्त Yamaha Tricera को जापान के ऑटो एक्सपो में पेश किया है। जिसका लुक देखकर आप भी हैरान हो सकते है।

Yamaha Tricera का खासियत

Yamaha Tricera के फीचर्स को देखें तो इसमें आपको एक रियर-व्हील स्टीयरिंग दिया गया है, जो बाइक को कार की तरह ऑपरेट करेगा। जबकि आगे के पहिये वैसे ही घूमते हैं जैसे सामान्य वाहनों में देखने को मिलते हैं. इसका केवल पिछला पहिया ही  घूमने का काम करेगा , जिससे  आपको टर्निंग वाली जगहों से असानी से निकालने में मदद करेंगे। हालांकि आप इसके आगे के व्हील्स को भी घुमा सकते हैं। इसके लिए इस बाइक में मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दिए गए हैं।