Yamaha की बाइकों को भारत में काफी लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालही में Yamaha ने अपनी एक धांसू बाइक को बाजार में उतारा है। इस बाइक का नाम Yamaha MT 15 V2 है। बता दें की यामाहा ने इस बाइक को इसी साल अप्रैल के महीने में ही लांच किया है।

इस बाइक को काफी जबरदस्त रेस्पांस भी मिला है। आपको जानकारी दे दें की इस बाइक में कंपनी ने नए कलर पैलेट को भी शामिल किया है। ये सभी कलर मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी एडीशन में जोड़े गए हैं। अब इस बाइक में दिए जाने वाले कलर की संख्या 5 हो चुकी है।

पावरफुल है इंजन

MT 15 V2 बाइक में आपको काफी पावरफुल इंजन को दिया गया है। आपको बता दें की इस बाइक में 155cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन को लगाया गया है। यह इंजन वीवीए तकनीक के साथ में आता है। इस इंजन के साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। यह इंजन 10,000rpm पर अधिकतम 18.4bhp की पावर और 7,500rpm पर 14.2Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखता है।

जान लें फीचर्स

इस बाइक में आपको काफी शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें की इसमें सिंगल पॉड LED हेडलैंप, LED DRL और साइड स्लंग एग्जॉस्ट के साथ नए फ्रंट फोर्क्स को जोड़ा गया है। यामाहा के वाई-कनेक्ट ऐप के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ में ही इसमें एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इसमें दिया गया है। इसमें सेफ्टी फीचर्स के रूप में सिंगल चैनल ABS के साथ MT15 के आगे और पीछे 17 इंच के व्हील्स भी दिए गए हैं। जिसमें 100/80 फ्रंट और 140/70 रियर ट्यूबलेस टायर लगे हुए हैं।

यह है कीमत

आपको बता दें की Yamaha MT 15 V2 बाइक के मैटेलिक ब्लैक कलर ऑप्शन 1,63,400 रुपये है। जब की इसकी MotoGP एडीशन ट्रिम की कीमत1,65,400 रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं।