यामाहा की लोकप्रिय बाइक Yamaha RX100 को कौन नहीं जानता है। कभी भारतीय सड़कों पर राज करने वाली यह बाइक अब जल्दी ही फिर से नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ वापसी कर रही है। युवा वर्ग के लोग इस बाइक को काफी ज्यादा पसंद कर रहें हैं।

लोगों में अब इस बाइक की लांचिंग का इंतजार है। बड़ी संख्या में लोग Yamaha RX100 के नए अवतार के फीचर्स आदि के बारे में भी जानना चाहते हैं। आइये तो सबसे पहले हम आपको इसके लुक तथा फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं।

Yamaha RX100 बाइक का लुक

Yamaha RX100 बाइक में आपको टियर ड्रॉप आकार वाला फ्यूल टैंक दिए जाने की संभावना है। यह इसके डिजाइन को और भी ज्यादा आकर्षक बना देगा। इसके अलावा इस बाइक में आपको बड़े हेंडलबार और गोल हेड लैंप दिए जाएंगे।

जो इस बाइक को और भी ज्यादा बेहतर बनाएंगे। इस बाइक में एक शक्तिशाली एग्जास्ट पाइप होता है जो की इसकी रफ़्तार को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आकर्षक टेल लैंप तथा मिड फेंडर्स भी मिलेंगे। जानकारों का दावा है किइस बाइक में आपको 200 सीसी का इंजन दिया जाएगा।

कब तक होगी लांच

यामाहा आरएक्स 100 बाइक की लांचिंग डेट के बारे में बताया जाए तो आपको जानकारी दे दें की बाइक निर्माता कंपनी ने अभी तक इस बाइक की लांचिंग डेट के बारे में नहीं बताया है। अतः यह कहा जा सकता है कि इस बाइक को लांच करने के लिए अभी कोई डेट सुनिश्चित नहीं की गई है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि यामाहा आरएक्स 100 के नए अवतार में आपको पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ साथ अच्छी रफ़्तार भी मिलेगी।