Yamaha RX 100: आज हम आपको Yamaha की GT150 Fazer बाइक के बारे में बता रहें हैं। कंपनी ने अपनी इस धाकड़ बाइक को लांच कर दिया है। बाइक को देखने पर साफ़ पता लग जाता है कि यह बाइक काफी हद तक RX100 बाइक का ही अपडेटेड वर्जन है। क्लासिक रेट्रोल लुक वाली इस बाइक में कंपनी ने 149cc का इंजन दिया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 12.3 hp की अधिकतम पावर जेनरेट करता है। आइये अब हम आपको इसके ख़ास फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Yamaha GT150 Fazer के ख़ास फीचर्स

18 इंच के पहिये इस बाइक के दोनों सिरों पर दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइक के दोनों पहियों में कंपनी आपको डिस्क ब्रेक की सुविधा भी मुहैया कराती है। 126 किलोग्राम की इस बाइक में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक की सीट काफी लंबी है तथा इसकी हाइट 800 मिमी है। हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए भी यह बीक बेहतरीन है।

इस बाइक में कंपनी 149cc का इंजन प्रदान करती है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक को स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी ने इसके फेंडर्स, अलॉय व्हील्स, एग्जॉस्ट और सस्पेंशन को ब्लैक कलर में रखा है। इस बाइक में आपको हेडलैंप्स तथा रियर व्यू मिरर राउंड शेप में दिए गए हैं। इस बाइक में LED लाइट्स, 12V DC चार्जिंग सॉकेट, टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।

Yamaha GT150 Fazer की कीमत तथा कलर

सबसे पहले आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को चीनी बाजार में लांच किया है। भारतीय बाजार में यह कब तक आएगी। इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चीन में इस बाइक का मूल्य 13,390 युआन रखा गया है। जो की भारतीय रुपये में 1.60 लाख के लगभग बैठती है। इस बाइक को व्हाइट, डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।