Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileYamaha के ट्रिपल व्हील स्कूटर ने उड़ाया गर्दा, लुक और फीचर्स देख...

Yamaha के ट्रिपल व्हील स्कूटर ने उड़ाया गर्दा, लुक और फीचर्स देख दीवाने हुए लोग

आपको पता होगा ही दो पहिया निर्माता कंपनी Yamaha के वाहनों को सालों से भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस जापानी कंपनी की बाइको को काफी इस्तेमाल करते हैं। अपने धाकड़ लुक और बेहतरीन फीचर्स के चलते Yamaha की बाइकों को पसंद किया जाता है। Yamaha की बाइको को खरीदने के लिए युवा वर्ग के लोग काफीउत्साहित रहते हैं। अब तक हालांकि Yamaha ने दो पहिया वाहन ही बनाये हैं लेकिन अब वह अपने फैंस के लिए कुछ नया करने जा रही है।

- Advertisement -

लांच हुआ ट्रिपल व्हील स्कूटर

आपको बता दें की अब Yamaha अपने ग्राहकों के लिए ट्रिपल व्हील स्कूटर यानी तीन पहियों वाले स्कूटर का निर्माण करने जा रही है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें इस स्कूटर का लुक काफी धांसू दिखायी पड़ रहा है। लोग भी Yamaha के इस स्पेशल स्कूटर को देखकर काफी हैरानी जाता रहें हैं। बताया जा रहा की जल्दी ही Yamaha अपने इस स्कूटर को लांच कर सकती है। लोगों का मानना है की इस स्कूटर की मजबूती बुलेट बाइक को भी टक्कर दे सकती है। जानकारी दे दें की Yamaha ने अपने इस स्कूटर का नाम Yamaha Tricera रखा है। आइये अब आपको इस स्कूटर के बारे में बताते हैं।

Yamaha Tricera को जापान में किया पेश

आपको बता दें की Yamaha Tricera नामक इस स्कूटर में कंपनी आपको ट्रिपल व्हील प्रदान करेगी। इसका डिजाइन भी अन्य स्कूटर्स से अलग होता। इस स्कूटर को राइडर की सुविधा का ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें की यामाहा ने अपने इस स्कूटर को जापान ऑटो एक्सपो में पेश किया था। वहां पर इस स्कूटर को देखने के बाद में सभी की नजर इस पर अटक गई थी। काफी लोगों ने इसको पसंद किया और लोग इसके फीचर्स जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे।

- Advertisement -

Yamaha Tricera की खासियत

इस स्कूटर की खासियत के बारे में बात करें तो बता दें की इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग दिया गया है। सामान्य स्कूटर्स में आगे का पहिया घूमता है लेकिन इस स्कूटर में पीछे का पहिया घूमेगा। यह पहिया आपको टर्निंग वाले स्थानों से निकालने में मदद करेगा हालांकि इस स्कूटर में आप आगे के पहियों को भी घुमा सकते हैं। कंपनी ने इसमें आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड की सुविधा भी दी हुई है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular