आपने कभी न कभी रेल में यात्रा जरूर की ही होगी। रेल की यात्रा को सबसे सुविधाजनक तथा किफायती माना जाता है। बड़ी संख्या में लोग रेल में प्रतिदिन यात्रा करते हैं। भारतीय रेल के बारे में बात करें तो यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। ट्रेन के सफर को हमारे देश में सबसे सुगम तथा किफायती माना जाता है।

यदि आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहें हैं तो ट्रेन के सफर को ही सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन आज हम आपको ट्रेन के बारे में नहीं बल्कि इसके पहिये के बारे में जानकारी दे रहें हैं। कभी अपने विचार ट्रेन के एक पहिये का मूल्य आखिर कितना होता है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से यहां जानकारी दे रहें हैं।

इतनी होती है कीमत

रेलवे अधिकारीयों की मानें तो ट्रेन के कुछ पहिये आयात किये जाते हैं तो कुछ स्वदेशी भी होते हैं। ट्रेन के एक पहिये की कीमत के बारे में बात करें तो बता दें की कुछ रिपोर्ट्स में ट्रेन के एक पहिये की कीमत को 70 रुपये आंका गया है। देखा जाये तो आज के जमाने में इतने पैसे में कोई न कोई बाइक तो आ ही जाती है।

हालांकि जब भारत में ही ट्रेन के पहियों का निर्माण किया जाता है तो रेलवे को इससे काफी लाभ होता है। जानकारी के लिए बता दें की मई 2022 में वंदे भारत ट्रेन के लिए 39000 पहियों की सप्लाई की गई थी। इन पहियों की सप्लाई में 170 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

ट्रेन के पहिये का वजन

ट्रेन के पहिये का वजन जानने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का डेटा देखना होगा। इस डेटा के मुताबिक लाल रंग के LHB कोच के एक पहिये का वजन लगभग 326 किग्रा होता है। इसके अलावा ब्रॉड गेज पर चलने वाली सामान्य ट्रेन के एक पहिये का वजन 384 से 394 किलो तक होता है।

इसके अलावा EMU ट्रेन के एक पहिये का वजन 423 किलो तक होता है। इन सबके अलावा नैरो गेज पर चलने वाली ट्रेन के एक पहिये का वजन 144 किलो के लगभग होता है। वहीं मीटर गेज पर चलने वाली ट्रेन के एक पहिये का वजन लगभग 421 किलो होता है। डीजल इंजन में लगे एक पहिये का वजन 528 किलो तथा इलेक्ट्रिक इंजन के एक पहिये का वजन 554 किलो तक होता है।