नई दिल्लीः होली का रंग भरा त्यौहार खुशियों से भर देने वाला त्यौहार होता है। इसी त्यौहार के बीच सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की झोली में दो-दो बड़े गिफ्ट देकर खुशियों का रंग भरने जा रही है। जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अब जल्द ही सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करके डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है, जो कर्मचारियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। ऐसा पहली बार होगा, जब सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों को एक साथ दो-दो उपहार उनकी झोली में डालने जा रही है।
बताया दा रहा है कि महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की जा रही है। यदि सरकार ऐसा करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। और ये कब तक होगा इसके लिए सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक तौर कोई तीथि नही जारी की गई है। लेकिन जानकारी के अनुसार किसी भी दिन ये हो सकता है।
डीए में होगी इतनी फीसदी बढ़ोत्तरी
मिली जानकारी के अनुसार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4 प्रतिशत ती वृद्धि करेगी, जो बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोत्तरी का होना संभव माना जा रहा है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। वैसे सरकार कर्मचारियों के भत्ते में दो बार इजाफा करती है, जिसे बढ़ती महंगाई से फायदा मिलेगा।
बता दे कि इससे पहले कर्मचारियो को 38 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था। अब सरकार डीए की राशि को किसी भी दिन बढ़ाकर कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है
जल्द आएगा खाते में पैसा
अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों की झोली में खुशिया आने वाली है क्योकि उनके खाते में जल्द ही 18 महीने के डीए एरियर का पैसा ट्रांसफर होने वाला है, जिसकी चर्चा जोरो पर है। इस पैसे को लेकर काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आश्वासन नहीं दिया गया है।

बता दें कि, सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं दिया है। जिसकी वजह सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल में नुकसान का होना बताया था। इसके बाद से ही कर्मचारी संगठन इसके लिए मांग करते आ रहे हैं। अगर सरकार अब डीए एरियर का पैसा डालती है तो उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को लाखों रूपए का फायदा मिलने वाला है।