आपको जानकारी दे दें की हालही में Airtel ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई प्रकार के प्लान्स को जोड़ा है। आज हम आपको Airtel के एक ऐसे प्लॉन के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। जो आपको लगभग 3 माह की वैलिडिटी देता है। इस प्लॉन में आपको काफी धमाकेदार फीचर्स दिए गए हैं। बता दें की इसमें आपको मुफ्त अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ में पॉपुलर OTT ऐप सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिए जाते हैं। आइये अब हम आपको इस प्लॉन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मिलते हैं ये बेनिफिट्स

आपको जानकारी दे दें की Airtel अपने लंबी वैधता वाले वाले पैक में आपको काफी धांसू फीचर्स प्रदान करती है। इस प्लॉन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आपको सबसे जानकारी दे दें की यह प्लॉन मात्र 1499 रुपये में आपको दिया जा रहा है। इसको आप Airtel Thanks App या Airtel Official Website से खरीद सकते हैं।

इस प्लॉन में आपको 84 दिन की वैलिडीटीडी जाती है। इसमें आपको कंपनी की और से प्रतिदिन 3GB डेटा दिया आ जाता है। इसकी लिमिट ख़त्म होने के बाद में आपके इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसमें आपको अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है, जिसमें लोकल तथा एसटीडी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस प्लॉन में आपको प्रतिदिन 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं।

OTT का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

आपको इस प्लॉन में OTT का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। आप जानते ही होंगे की इन दिनों मोबाइल मनोरंजन का बड़ा साधन है अतः एयरटेल ने इस प्लॉन के साथ में नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लॉन भी जोड़ा हुआ है। जिसका आप मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको कई अन्य चीजें भी मुफ्त में दी जा रहीं हैं।

बता दें की आपको Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन इस प्लॉन में दिया जा रहा है। आप इससे फ्री म्यूजिक भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन को भी दिया जा रहा है। इस प्लॉन में Free Hellotunes की सुविधा भी आपको दी जा रही है। जिससे आप किसी भी गाने को हैलो ट्यून के रूप में अपनी रिंगटोन बना सकते हैं।

Unlimited 5G डेटा की सुविधा

इस प्लॉन में आपको Unlimited 5G डेटा की सुविधा भी दी जा रही है। ऐसा भी नहीं है की आपको प्रत्येक स्थान पर 5जी डेटा मिल ही जाए। कंपनी का कहना है की जिन स्थानों पर 5जी डेटा की सर्विस उपलब्ध है। उन क्षेत्रों में ही 5जी डेटा की यह सुविधा ग्राहकों को प्राप्त हो सकेगी। जो ग्राहक लंबी वैधता के साथ 5जी डेटा की सुविधा को चाहते हैं, वे इस प्लॉन को ले सकते हैं।