इस दुनिया में बहुत से प्राणी है। जिनमें से काफी बड़े विचित्र प्राणी हैं लेकिन इस प्रकार के जीवों में जो खूबियां हैं। वे इन्हें ख़ास बनाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बता रहें हैं। असल में यह एक मछली है। जिसको काफी लोग फ्लाइंग फिश कहते हैं। इसको यह नाम इसलिए दिया गया है क्योकि यह मछली हवा में भी उड़ती है हालांकि यह अन्य पक्षियों की तरह से अपने पंखों को फड़फड़ाती नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी की फ्लाइंग कॉड नाम की यह मछली 650 फिट तक आसमान में आराम से उड़ सकती है। इसके अलावा किसी शिकारी के सामने आने पर इस मछली के पंख इन्हें जल्दी से पानी में तैरने में भी मदद करते हैं। आइये अब आपको इस मछली के बारे में विस्तार से बताते हैं।

हवा में उड़ती है मछली

आपको बता दें की यह मछली हवा में भी उड़ती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा अहइ। जिसमे देखा जा सकता है की एक व्हेल मछली इनका शिकार करने आ जाती है और ये मछलियां तेजी से हवा में उड़ जाती हैं। यह वीडियो काफी देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को लाइक कर रहें हैं। आपको बता दें की इस उड़ने वाली मछली के शरीर पर शरीर पर ब्लू, ब्लैक, सफेद और सिल्वर रंग होते हैं।

40 से ज्यादा प्रजातियां

यह सर्वाहारी मछली होती है। इसकी लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होती है। इसका वजन 900 ग्राम तक होता है। यह मछली एक्सोकोटिडे फैमिली का हिस्सा होती है। दुनियाभर में इसकी 40 से ज्यादा प्रजातियां होती हैं। यह मछली 3 फीट प्रति सेकंड की गति से पानी में तैर सकती है। हवा में उड़ने से पहले यह मछली एक सेकेंड में 70 बार अपनी पूंछ को फड़फड़ाती है।

यहां सबसे ज्यादा मिलती हैं ये मछलियां

आपको बता दें की फ्लाइंग कॉड नामक ये मछलियां अमेरिका के पेसिफिक और अटलांटिक महासागर के किनारे पर सबसे ज्यादा मिलती हैं। इसके अलावा ये मछलियां अटलांटिक और इंडियन ओशन में भी काफी मिलती हैं। आमतौर यह समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई तक पाई जाती है। आपको बता दें की यह मछलियां अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से 6 मीटर ऊंचाई तक उड़ सकती हैं। कैरिबियाई देश ‘बारबाडोस’ का राष्ट्रीय चिंह यह फ्लाइंग फिश ही है। सोशल मीडिया पर इस मछली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरानी जता रहें हैं। इस वीडियो को अब तक 27 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।