प्रत्येक व्यक्ति का शरीर एक समय सीमा तक ही कार्य कर पाता है लेकिन आज के दौर में बहुत से बुजुर्ग लोगों को मज़बूरी में काम करते देखा जा सकता है। हालांकि सरकार ने बुजुर्ग लोगों की सहायता के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई हैं। जिनमें से एक सरकारी योजना के बारे में आज हम आपको यहां जानकारी दे रहें हैं।

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यहां इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें। आज जिस योजना के बारे में हम यहां बात कर रहें हैं। उसका नाम “इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना” है यह योजना भारत सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित की जाती है। इस योजना की सहायता से भारत के नागरिक तथा 60 वर्ष से ऊपर के शरणार्थी लोग पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। आइये अब आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन कारण सकता है आवेदन

. वे सभी भारतीय नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है।
. वे सभी भारतीय नागरिक जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहें हैं। ऐसे लोगों के पास में BPL कार्ड होना चाहिए।

यह मिलेगा लाभ

इस योजना में लाभार्थी लोगों को एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है ताकी वे अपने जीवन को सरल बना सकें। पेंशन की राशि लाभार्थी को कितनी मिलेगी यह राज्य के हिस्से पर निर्भर करता है। मोटे तौर पर आपको बता दें कि यह राशि 600 से 1 हजार रुपये तक हो सकती है।

इस प्रकार से करें आवेदन

यदि आपको इस योजना के लिए आवेदन करना है तो आपको इसके लिए खंड विकास कार्यालय और जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जाना होता है। यहां योजना का आवेदन पत्र लेकर उसको भरना होता है। आवेदन पत्र में आपको सभी जानकारी सही से भरनी होती हैं। आपको आवेदन पत्र में नीचे दी गई चीजों की जानकारी भरनी होती हैं।

. राज्य/जिला/ब्लॉक।
. सोसाइटी का नाम।
. उत्तराधिकारी का नाम।
. लिंग।
. जन्म की तारीख।
. वार्षिक आय और प्रमाण पत्र / बीपीएल कार्ड।
. प्रमाणपत्र जारी करने की तारीख।
. ईपीआईसी नंबर।
. मूल निवासी प्रमाण पत्र।
. जन्म प्रमाणपत्र।
. उम्र।
. घर का नंबर।
. लाभार्थी का नाम।
. ग्राम पंचायत का नाम।