इन दिनों दिवाली का सीजन चल रहा है। इसी समय सोने चांदी की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। जब मांग ज्यादा होती है तो किसी भी चीज के दाम अपने आप बढ़ ही जाते हैं। अतः इस समय पर सोने चांदी के दामों में कमी आने की संभावना नहीं है।

अब सोने तथा चांदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहें हैं। पिछले दो सप्ताह में इनमें कुछ बदलाव जरूर हुए हैं लेकिन पिछले दो दिन से लगातार सोने चांदी के भाव ऊपर की और जा रहें हैं। आज की बात करें तो चांदी में 800 रुपये तो सोने के दामों में 500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइये अब हम आपको भारत के प्रमुख शहरों में आज के सोने चांदी के दामों के बारे में बताते हैं।

देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के भाव

  • दिल्ली – 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • कोलकाता – 55450 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई – 55450 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई – 55650 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • जयपुर – 55660 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • पटना – 55550 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चंडीगढ़ – 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • लखनऊ – 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम।

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव

  • दिल्ली – 60640 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • कोलकाता 60490 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई – 60490 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई – 60710 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • जयपुर – 60640 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • लखनऊ – 60640 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • पटना – 60540 रुपये प्रति 10 ग्राम।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

  • दिल्ली – 74600 रूपए प्रति किलो।
  • चैन्नई – 78000 रूपए प्रति किलो।
  • मुंबई – 74600 रूपए प्रति किलो।
  • कोलकाता – 74600 रूपए प्रति किलो।
  • लखनऊ – 74600 रूपए प्रति किलो।
  • केरल – 78000 रूपए प्रति किलो।
  • जयपुर – 74600 रूपए प्रति किलो।

24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल कहां होता है

आपको बता दें कि 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल निवेश के लिए किया जाता है यानि जिन लोगों को पैसे का निवेश करना है वे 24 कैरेट से बनी गोल्ड बार को खरीद सकते हैं। इसके बाद वे दाम ज्यादा होने पर इसको बेच सकते हैं। इससे उनको अच्छा मुनाफा होता है। अलावा 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल तकनीकी रूप से भी किया जाता है।