Tuesday, December 30, 2025
HomeVideosपल्सर के आगे लगा डाला ट्रैक्टर का पहिया, सड़क पर फर्राटा भरती...

पल्सर के आगे लगा डाला ट्रैक्टर का पहिया, सड़क पर फर्राटा भरती बाइक को देख उछल पड़े लोग

वर्तमान समय में सोशल मीडिया के प्रति लोग काफी ज्यादा जागरूक हो चुके हैं। इसी कारण अब बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किये जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो काफी वायरल होते हैं और लोगों की हैरानी का कारण भी बनते हैं।

- Advertisement -

इस प्रकार के वीडियो काफी देखें जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। जो की एक बाइक राइडर का है। इसने कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है कि लोग दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए हैं।

बाइक का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में एक शख्स को पल्सर की सवारी करते देखा जा सकता है। इस शख्स का वीडियो काफी वायरल हो गया है। @mrhifixyz नामक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है और कहा गया है कि इस शख्स ने पहले पल्सर के अगले ट्रैक्टर का पहिया लगाया तथा बाइक को दौड़ाना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

दौड़ती बाइक को देखकर लोगों को बिलकुल भरोसा नहीं हुआ। ट्रैक्टर के टायर को बाइक के अगले हिस्सेमें बेहद चतुराई के साथ जोड़ा गया था। यह स्टंट काफी तेजी से वायरल हुआ है और काफी ज्यादा लोगों ने इसको देखा है। अब तक इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं तथा बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर अपने कमेंट भी दिए हैं।

लोगों ने दी प्रतिक्रया

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने कमेंट देना शुरू कर दिया है। एक शख्स ने कहा “वाह! वास्तव में भारतीय जुगाड़ का एक गजब उदाहरण. जैसा कि हम इसे कहते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है!” एक दूसरे शख्स ने कहा “महान वैज्ञानिक स्टुपिड शख्स.” एक अन्य शख्स ने लिखा है कि “ऐसा करके न बाइक सही रही होगी और न ही ट्रैक्टर।” वहीं एक दूसरे यूजर का कहना है कि “जुगाड़ तो बिल्कुल ठीक है, लेकिन इसका सक्सेज रेट कुछ खास नहीं है.”

https://www.instagram.com/reel/CyDgNYpysZn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=68384f70-7efe-40de-aea6-1975b8d41b20

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular