Bread Making Video Viral – शहर में ब्रेड का सुबह-सुबह नाश्ते के रूप में बहुत अधिक इस्तेमाल होता है। लोग ब्रेड सैंडविच ब्रेड आमलेट ब्रेड जाम जैसी डिस बनाकर खाते है। ब्रेड बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत अधिक पसंद आता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी काफी अच्छी होती है। हालांकि रोज ब्रेड खाना अच्छा नहीं होता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्रेड मेकिंग वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है की लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।

अगर अब तक आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आज के इस समाचार में हम आपको ब्रेड मूविंग वीडियो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं।

Bread Making Video Viral

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर से अपलोड की गई है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने अनहाइजीन तरीके से ब्रेड बनते देखा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति बहुत ही गंदे तरीके से ब्रेड बन रहा है उसने हाथ में किसी भी प्रकार के दस्ताने नहीं पहने है। ब्रेड बनने की इस पूरी प्रक्रिया को शुरू से अंत तक फिल्माया गया है और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं ज्यादातर लोग इसमें बताना चाहते हैं कि ब्रेड बनाने की पूरी प्रक्रिया इतनी भयानक है कि इसे खाने के बाद बीमारी हो सकती है।

इस वीडियो में सबसे पहले एक व्यक्ति बड़े से आटा मेकर में आटा और बोरियों से तेल डलता है। उसके बाद इसे मकर में से तौल कर निकाला जाता है और सांची में ब्रेड बनाने के लिए डाला जाता है। उसके बाद उस साचे को ओवन में डाल दिया जाता है जहां से ब्रेड बनकर तैयार होता है और उसके बाद उसे नीचे चटाई पर डाला जाता है। उसके बाद वर्कर इस चटाई पर बैठते हैं और नंगे हाथों से इस पूरे ब्रेड को काटते है। और वहां से चटाई से जल्दी-जल्दी उठकर ब्रेड को पैक किया जाता है।

इस वीडियो को देखकर शॉक हो गए हैं लोग

ब्रेड इतने गंदे तरीके से बनाया जा रहा है उसमें किसी भी प्रकार के हाइजीनिक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसे देख कर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ब्रेड की पूरी प्रक्रिया को सही करने के लिए मांग कर रहे है। लोगों ने सरकार को भी इसमें हस्तक्षेप करने को कहा है क्योंकि ब्रेड बड़े पैमाने पर खाया जाता है और इस तरह से लोग बीमार पड़ सकते हैं।