देश में महंगाई लगातार अपने पैर पसार रही है। इसके कारण वे लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं जिनकी आय कम है। आपको पता होगा ही की महीने में कुछ खर्च ऐसे भी होते हैं जिनको प्रति माह पूरा करना ही होता है। LPG Gas Cylinder भी एक ऐसा ही खर्च है। जिसको हर माह आपको पूरा करना होता ही है। आजकल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ चुके हैं। जिसके कारण काफी लोग परेशान हैं। अतः आज हम आपको एक ऐसे बुकिंग के तरीके के बारे में बता रहें हैं। जिससे आपको गैस सिलेंडर पर काफी बचत होगी।

आपको पता होगा ही हमारे देश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से करोडो लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना में इन लोगों को गैस सिलेंडर पर सरकार की और से सब्सिडी प्रदान की जाती है। लेकिन जो लोग इस योजना से नहीं जुड़े हैं। उनको प्रति माह काफी पैसे गैस सिलेंडर के लिए अरेंज करने होते हैं। ऐसे में यह तरीका आपके गैस सिलेंडर के काफी पैसे बचा सकता है।

तेल मार्केटिंग कंपनियां देती हैं कैशबैक

आपको बता दें की समय समय पर तेल मार्केटिंग कंपनियां आपको कैशबैक प्रदान करती हैं। अतः आप इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियों पर अपने गैस सिलेंडर को बुक करा सकते हैं। इसके अलावा आप Amazon Pay, Google Pay, Mobikwik, Paytm और UPI जैसे प्लैटफॉर्म पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।

यदि आपको ज्यादा कैशबैक चाहिए तो आप गैस सिलेंडर बुकिंग इन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जाकर अपने गैस सिलेंडर को बुक कर सकते हैं। यहां आप ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन गैस सिलेंडर को बुक करते हैंतो आपको कैशबैक मिलने के साथ ही आपका समय भी बचता है। इससे आपको गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने वाले को पैसे देने की आवश्यकता नहीं होती है तथा आपको काफी आसानी हो जाती है।