Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसुबह खाली पेट चबा लें ये पत्तियां, शुगर से लेकर कब्ज तक...

सुबह खाली पेट चबा लें ये पत्तियां, शुगर से लेकर कब्ज तक कई समस्याओं मिलेगा छुटकारा

हमारे देश में स्वास्थ्य को लेकर प्राचीनकाल से आयुर्वेद के मत को माना जाता है। हालांकि आज दुनियाभर के लोग आयुर्वेद के ज्ञान का लोहा मान रहें हैं और इसे लाभ भी उठा रहने हैं। आयुर्वेद के मतानुसार प्रत्येक वृक्ष अथवा घासफूंस में अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं। जो उसको औषधि का दर्जा देती हैं।

- Advertisement -

मोटे तौर पर कहा जाए तो आयुर्वेद की दृष्टि में प्रत्येक वनस्पति औषधि ही होती है। इसी प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए आज हम आपको नीम के वृक्ष की पत्तियों से मिलने वाले लाभों के बारे में बता रहें हैं। जानकारी दे दें की नीम की पत्तियों को यदि आप सुबह खाली पेट चबाते हैं तो आपको कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से सहज ही निजात मिल जाती है। आइये अब आपको नीम की पत्तियों के लाभों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

शुगर रखे कंट्रोल

आज के समय में बिगड़ी लाइफ स्टाइल, गलत खानपान तथा बढ़ते तनाव के कारण ऍम लोगों में डायबिटीज की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको कंट्रोल में रखने के लिए रोगी को दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। यदि आप चाहें तो अपनी दवाओं के साथ में नीम की पत्तियों का यह नुस्खा भी अपना सकते हैं। बस सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को चबाना होता है। एक्सपर्ट लोगों की मानें तो नीम की पत्तियों में एजाडिरेक्टिन नामक तत्व होता है। जो की ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है।

- Advertisement -

कब्ज को मिटाये

जो लोग कब्ज से परेशान हैं, उनके लिए नीम के पत्ते काफी ज्यादा लाभकारी होते हैं। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से सहज ही निजात मिल जाती है।

मोटापा करे कम

रिसर्च के अनुसार नेम की पत्तियां आपके मोटापे को कम करने में भी मदद कर सकती हैं। खाद्य एवं कृषि संगठन के एक पुराने अध्ययन से यह पता लगा है की नीम की पत्तियों का अर्क मानव शरीर के मोटापे को कम कर सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए

सुबह उठकर खाली पेट नीम की पत्तियां खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। बता दें की नीम की पत्तियों में एंटी आक्सीडेंट, एंटी फंगल तथा एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। जो की मानव शरीर को संक्रमण से दूर रखते हैं। अतः यदि आप प्रतिदिन नीम की पत्तियों को चबा कर पानी का सेवन करते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

ओरल हेल्थ

आपको जानकारी दे दें की नीम में मौजूद तत्व आपके दांतों तथा मसूड़ों को प्लाक की समस्या से बचाये रखने में मदद करते हैं। नीम की पत्तियों में जीवाणुरोधी गन पाए जाते हैं, जो की आपने दांतो को कैविटी की समस्या से बचाते हैं।

नोट – यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular