Cow Dung Business Tips: गाय का गोबर बहुत तरह के काम में आता है। आज गाय का गोबर इस्तेमाल करके आप कैसे अपनी कमाई कर सकते हैं इसकी जानकारी नीचे दी गई है। गाय का गोबर आपको वेजिटेबल डाय और पेपर बनाने के काम आता है। सरकार ने इसके लिए सभी इच्छुक आवेदन कर्ता को प्लांट देने का निश्चय भी किया है। अगर आपके पास गाय हैं और आप गोबर का इंतजाम कर सकते है तो आप आसानी से घर बैठे सरकार की तरफ से कागज बनाने का प्लांट ले सकते हैं और अपनी कमाई शुरू कर सकते है।

आप किस तरह गाय का गोबर इस्तेमाल करके कमाई कर सकते हैं इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है। गाय का गोबर इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है इसके अलावा आपको यह भी जानकारी दी गई है कि आप कितना पैसा कमा सकते है।

गाय के गोबर से करें कमाई

अगर आप गाय के गोबर से कमाई करना चाहते हैं तो आपको बता दे की गाय का गोबर कागज बनाने के काम आता है। एक प्लांट मशीन का सेट अप करना होगा जहां आप गाय का गोबर डालकर कागज बना सकते हैं।

यह प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है और गाय के गोबर से कागज बनाने की प्रक्रिया के लिए जी प्लांट की आवश्यकता होती है उसे आप सरकार से प्राप्त कर सकते है। जब आप इस प्लांट को सरकार की तरफ से प्राप्त करेंगे तो आपको बहुत कम पैसा देना होगा।

आपको यह भी बताते चलें कि इस प्रक्रिया में गाय के गोबर के केवल 7% से कागज बनता है बाकी वेस्ट निकलता है। उस बेस्ट का इस्तेमाल वेजिटेबल डाय बनाने के लिए किया जाता है। इस तरह का डाय प्रकृति के लिए बहुत अच्छा होता है इस वजह से बाजार में इसकी काफी अच्छी कीमत मिलती है।

सरकार से प्राप्त करें प्लांट और शुरू करें गोबर का व्यापार

आप को सरकार की तरफ से गोबर से कागज और वेजिटेबल डाई बनाने का प्लांट मिल जाएगा। आपको गोबर का इंतजाम करना होगा इसके लिए आप कुछ गाय पाल सकते है।

इसके बाद आप अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं जहां आपको प्लांट में गोबर को सेटअप करना है और कागज बनाना है। यह कागज आप बाजार में बेच सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

गोबर भी बिकता है बाजार में

आपको बता दे कि आप न केवल कागज बल्कि गोबर बेचकर भी पैसा कमा सकते है। अगर आप प्लांट और गोबर सेटअप नहीं करना चाहते हैं तो आप केवल गोबर को बाजार में बेच सकते है।

आमतौर पर गोबर की कीमत ₹5 प्रति किलो होती है। इसकी कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप गोबर को किस कार्य के लिए बेच रहे है। अगर आप गोबर को ईंधन के रूप में बेचते हैं तो इसकी कीमत काफी कम होती है। जब आप कागज बनाने वाले प्लांट में बेचते हैं तो इसकी थोड़ी अधिक कीमत मिलती है।

गाय के गोबर के जरिए आप अलग-अलग तरीके से पैसा कमा सकते हैं और अपने व्यापार को एक बड़े स्तर पर सेटअप कर सकते है।