Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessअमेरिका के चिड़ियाघर का एक कारनामा सुन कर लोग हुए हैरान, मगरमच्छ...

अमेरिका के चिड़ियाघर का एक कारनामा सुन कर लोग हुए हैरान, मगरमच्छ की सर्जरी कर निकाले गए 70 सिक्के

अमेरिका के एक चिड़ियाघर से एक अजीबो-गरीब और हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जो भी इस खबर को सुन रहा है हैरान हो जा रहा है कि क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, अमेरिका के एक चिड़ियाघर के ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ के पेट से एक, दो नहीं बल्कि 70 सिक्कों को निकाला गया हैं। बता दें कि ये मामला अमेरिका के Henry Doorly Zoo का है, जिसमें एक मगरमच्छ ने 70 सिक्के खा लिए थे और इसकी वजह से उसको बहुत परेशानी हो रही थी।

- Advertisement -

मगरमच्छ के पेट में सिक्कों का खुलासा चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों ने किया है। इन 70 सिक्कों के बारे में चिकित्सकों को नियमित जांच के दौरान पता चला था, जिसके जानने के बाद चिड़ियाघर वाले खुद भी हैरान थे।
आपको बता दें कि Henry Doorly Zoo के इस ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ की आयु 36 वर्ष है। इसके पेट से 70 सिक्कों को निकालने के लिए थिबोडॉक्स मगरमच्छ को सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

वहां के डॉक्टर्स ने इस मगरमच्छ की सर्जरी करके 70 सिक्कों को बाहर निकाला, जिनकी कीमत 7 डॉलर थी। सर्जरी करने के बाद मगरमच्छ की हालात में काफी सुधार आ गया है। बता दें कि ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ सफेद रंग के होते हैं पर अल्बिनो से काफी अलग होते हैं। इन मगरमच्छों की आंखे गुलाबी रंग की होती हैं।

- Advertisement -

इस मगरमच्छ के पेट से सिक्कों को निकालने के बाद चिड़ियाघर जानवरों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है।
इस मामले के सामने आने के बाद चिड़ियाघर ने एडवाइजरी जारी करते हुए वहां पर आने वाले लोंगों से अपील की है, कि वे लोग जलाशय में किसी भी तरह का मेटल और सिक्के ना फेंके। जिससे वहां के जानवरों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ऐसे मेटल जानवरों के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक होते है, इससे उनको काफी परेशानी होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जब भी चिड़ियाघर जाएं तो ऐसा कोई काम ना करें जिससे वहां के जानवरों को कोई भी परेशानी हो।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular