Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessनील गाय और जंगली जानवरों से होगा फसल का बचाव, मात्र 1...

नील गाय और जंगली जानवरों से होगा फसल का बचाव, मात्र 1 रुपये में कर लें यह काम

किसान लोग खेती करने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वे अपने खेत में अच्छी खाद डालते हैं, अच्छी पौध लगाते हैं। समय पर फसल की निराई-गुड़ाई करते हैं। लेकिन दुःख उस समय होता है जब मेहनत से उगाई फसल को जंगली जानवर खा जाते हैं। ऐसे में किसान को काफी ज्यादा आर्थिक हानि होती है। इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक विशेष उपाय बता रहें हैं। जिसमें आप मात्र 1 रुपया खर्च कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

- Advertisement -

जंगली जानवर पहुंचाते हैं फसल को हानि

आपको पता होगा की खड़ी फसल को हिरन, नील गाय तथा अन्य जंगली जानवर काफी हानि पहुंचाते हैं। जिसके कारण किसान लोगों को काफी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपको यहां एक देसी तरीका बता रहें हैं। इस तरीके की ख़ास बात यह है कि इसमें आपकी लगत काफी कम लगेगी लेकिन आपको लाभ काफी ज्यादा होगा। इस तरीके को जिस किसी किसान ने अपनाया है। वह आज काफी खुश हैं। यदि आप भी अपनी फसल को हानि से बचाना चाहते हैं तो इस तरीके को जरूर अपनाएं।

अपनाएं यह फार्मूला

आप सबसे पहले 1 किलो नीम की पत्तियां लें तथा उनको पीस लें। अब इन पत्तियों में आप 10 लीटर पानी को मिला लें और 10 घंटे के लिए इस घोल को छोड़ दें। इसमें आप गोबर को भी मिला सकते हैं। अब आप इस घोल को छान लें तथा अपनी फसल पर स्प्रे की मदद से छिड़क दें। ऐसा करने के बाद आप खुद देखेंगे की आपकी फसल को जंगली जानवर सूंघेंगे तक नहीं। असल में जंगली जानवरों को आपकी फसल से कड़वाहट तथा दुर्गंध आएगी। इसी कारण वे आपकी फसल को हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular