आप जानते ही होंगे की हमारे देश में बड़े पैमाने पर खेती होती है। किसान लोग विभिन्न प्रकार की खेती करते हैं और अपना जीविकोपार्जन करते हैं। हालांकि किसान लोग यदि चाहें तो गेंदे के फूल की खेती करके अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। गेंदे फूल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते किसान लोग इसका उत्पादन कर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। आपको बता दें की यदि आपके पास मात्र 1 हेक्टेयर जमीन भी है तो आप उसमें गेंदे की खेती करके 15 लाख रुपये प्रति वर्ष का लाभ कमा सकते हैं।

क्यों बढ़ी है गेंदे की डिमांड

आपको बता दें की गेंदे के फूल की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। असल में इसका यूज कई प्रकार की चीजों में किया जाता है। आपको बता दें की सजावट के अलावा कई रोगों की दवाएं बनाने में गेंदे के फूल का यूज किया जाता है। कैंसर तथा ह्रदय रोग की दवाएं बनाने में भी इसका यूज होता है। इसके अलावा स्किन की समस्याओं की दवाएं निर्मित करने में इस फूल का प्रयोग किया जाता है। इस फूल से इत्र, अगरवत्ती जैसी चीजों को बनाया जाता है तथा दिवाली जैसे त्योहारों पर भी इसका यूज बड़ी मात्रा में होता है।

ऐसे करें भूमि को तैयार

सबसे पहले आप भूमि को तैयार करें। इसके लिए आप एक गहरी जुताई करके 3 से 4 जुताई कल्टीवेटर से कर लें। जमीन की अंतिम जुताई के समय आप 15-20 टन गोबर की खाद को जमीन में दबा डालें। इसके बाद में आप छह बोरी कोटि, 10 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट और तीन बोरी पोटाश प्रति हेक्टेयर लगाएं। इसके अलावा भूमि में सुपर साइंटिफिक व पोटाश की आवश्यक मात्रा को भी लगा लें। इस प्रकार से आप खेती के लिए भूमि को तैयार करते हैं।

मिलेगा तगड़ा मुनाफ़ा

आपको बता दें की खुले बाजार में गेंदे की फूल की कीमत 20 हजार रुपये प्रति किलो तक हो सकती है। आप एक साल में तीन बार गेंदे के फूल की खेती को कर सकते हैं। बता दें की एक बार की खेती से आपको 5 स 6 लाख रुपये तक का मुनाफ़ा हो जाता है। इस प्रकार से सालभर में तीन खेती करके आप 15 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।