नई दिल्ली। आज के समय में खेती के जरिए लोग अच्छी खासी आमदनी कर रहे है। जो पैसा कमाने का एक बड़ा जरिया बनते जा रहा है। लेकिन खेती करने से पहले आप ऐसी फसलों की पैदावार करें,  जो कम समय में बिना ज्यादा खर्चे करके आपको अच्छा खासा पैसा दे सके। आज इन्ही फसलों में हम ऐसी उपज के बारे में बता रहे है जिसकी पैदावार इतनी अच्ची होती है कि आप जबरदस्त कमाई भी कर सकते है। इन दिनों हर किसान रागी यानी मडुआ की खेती करके जबरदस्त फायदा उठा रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर रागी को बाजरा, फिंगर या नचनी के नाम से भी जाना जाता है।

इस फसल की उपज करने में आपका खर्चा ना के बराबर आता है।क्योकि इसमें नातो सिंचाई की जरूरत होती है और ना ही उर्वरक खाद की आवश्यकता होती है। और काफी कम समय में ही इसकी खेती हो जाती है। रागी एक ऐसा छोटा अनाज है जो स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

मृदा विज्ञान व कृषि रसायन के विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार शरीर की सेहत में जल्द से जल्द सुधार लाने के लिए यह छोटा अनाज रागी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसका स्वाद इतना अच्छा होता है बड़े फाइव स्टार होटल में इसकी खीर बनाकर पेश की जाती है। रागी की खेती करना बड़ा ही आसान है। इसकी खेती करने में कोई खर्चा नहीं आता,केवल जुताई, बुवाई और कटाई करना है।

रागी की खेती आप किसी भी जमीन पर कर सकते है। जो जमीन किसी काम की नहीं उस पर भी इसकी उपज की जा सकती है।

रागी की खेती करने के लिए आप  एक बीघा खेती में 400 ग्राम बीज लेते है तो इससे आपको 8 से 10 क्वींटल रागी उत्पन्न किया जा सकता है।  इसका बीज हल्का भूरे रंग का होता है। यह अनाज गेहूं और चावल से ज्यादा स्वास्थवर्धन होता है। इसके दाने का उपयोग बड़े-बड़े होटलों में खीर बनाने के लिए किया जाता है।