Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessDA Hike : दशहरे से पहले कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बड़ा...

DA Hike : दशहरे से पहले कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, डीए में वृद्धि का आदेश हुआ जारी

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश दिया है। आनेवाले समय में कर्मचारियों को बड़ी हुई सैलरी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो डीए हाइक 1 अक्टूबर से लागू होगी।

- Advertisement -

श्रम रोजगार मंत्रालय ने औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को आधार बना कर महंगाई भत्ते को संशोधित किया गया है। जानकार बताते हैं कि पहले जो महंगाई भत्ते की दर 378 थी वह बढ़कर 385 हो गई है, इसके अलावा VDA 7.39 अंक तक बड़ा है। इसके मुताबिक संशोधित महंगाई भत्ता एक अक्टूबर 2023 से लागू होगा।

आपको बतादें दरअसल ये बढ़ोतरी हुई है रनवे निर्माण के कार्य करने वाले, भूमिगत बिजली की लाइन बिछाने वाले, वायरलेस, रेडियो, टेलीविजन, टेलीग्राफ, विदेशी संचार के लिए भूमिगत केबलिंग का कार्य करने वाले। जल आपूर्ति लाइन बिछाने वाले, सीवरेज पाइप लाइनें निर्माण कार्य को करने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दरों में संशोधिन कीट गया है।

- Advertisement -

महंगाई भत्ता का मुख्य लाभ मिलेगा अकुशल ए श्रेणी के कर्मचारियों को डीए 228 रूपए, एवं अर्ध-कुशल/अकुशल पर्यवेक्षक के लिए महंगाई भत्ता 253 रूपए, लिपिक श्रेणी के लिए डीए  278 रूपए निर्धारित किया गया है व अत्यधिक कुशल के लिए डीए 299 रूपए किया गया है।

इसके अलावा ऐसे अकुशल श्रमिक जो बी श्रेणी में आते हैं उनके लिए डीए 191 रूपए निर्धारित किया गया है, और अर्ध-कुशल/अकुशल पर्यवेक्षक के लिए महंगाई भत्ता 215 रूपए एवं कुशल, लिपिक के लिए डीए 253 रूपए निर्धारित किया गया है और अत्यधिक कुशल के लिए डीए 278 रूपए तय किया है।

 1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिया है उसके मुताबिक 1 अक्टूबर से कुशल एवं कुशल श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ऐसे में A श्रेणी के अकुशल कर्मचारियों को 523 + 228 के मान से 771 रुपए मिलेगा। जबकि अर्ध कुशल श्रमिकों को 579 + 253 के मान से उन्हें 832 रुपए निर्धारित किए गए हैं। जबकि कुशल श्रमिकों को प्रतिदिन 637+ 278 की दर से आनेवाले समय में 915 रुपए मिलेगा। दूसरीओर  अति कुशल श्रमिकों को 693 + 299 के ह8साब से अब 992 रुपए प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा।

अब यदि B क्षेत्र के अकुशल कर्मचारियों की बात करें तो उन्हें पहले  437 मिलता था जिसमे191 बाद कर अब 628 रुपए का भुगतान मिलेगा। दूसरी और  अर्ध कुशल श्रमिकों को पहले 494 रुपए मिलता था जिसमें अब 251 बढ़ कर 709 रुपए निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular