सांपो का नाम आते ही हर कोई सतर्क हो ही जाता है। असल में सांप उन जीवों में गिने जाते हैं, जो धरती और पानी के सबसे खतरनाक जीव होते हैं। हालांकि जानकार लोगों का कहना है की प्रत्येक सांप मानव के लिए खतरनाक नहीं होता है क्योकि सांपो की प्रत्येक प्रजाति में अलग अलग गुण पाए जाते हैं। अधिकतर सांप कम जहर वाले या ऐसे होते हैं जिनमें विष पाया ही नहीं जाता है। लेकिन कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जो काफी ज्यादा खतरनाक होती हैं। इनमें अजगर और एनाकोंडा सांप शामिल किये जाते हैं।

वीडियो हुआ वायरल

आज बात करेंगे एनाकोंडा के बारे में। एनाकोंडा को विशालकाय सांप माना जाता है। यह यदि कसी के सामने आ जाए तो उसकी हालत खराब हो ही जाती है। इसका आकार काफी ज्यादा बड़ा होने के कारण यह काफी ज्यादा खतरनाक दिखाई पड़ता है। हालांकि सोशल मीडिया पर वर्तमान में सांपो के तरह तरह के वीडियो कफी वायरल हो रहें हैं लेकिन फिलहाल एक वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। यह वीडियो एनाकोंडा का है। वीडियो में आप एक खतरनाक एनाकोंडा तथा एक मगरमच्छ की लड़ाई को देख सकते हैं।

एनाकोंडा ने पकड़ा मगरमच्छ

वीडियो में देखा जा सकता है की एक खतरनाक एनाकोंडा ने पानी का दैत्य कहे जाने वाले मगरमच्छ को पकड़ लिया है। एनाकोंडा ने मगरमच्छ को अपनी कुंडली में ले रखा है और वह लगातार मगरमच्छ पर अपना दबाब बढ़ाता चला रहा है। मगरमच्छ को एनाकोंडा उस समय तक नहीं छोड़ता है जब तक की मगरमच्छ के प्राण पखेरू नहीं उड़ जाते। वीडियो में आप देख सकते हैं की एनाकोंडा काफी विशाल है और वह तब तक मगरमच्छ को अपनी पकड़ से नहीं छोड़ता है जब तक मगरमच्छ के प्राण पूरी तरह से निकल नहीं जाते हैं।

यूजर्स ने किये कमेंट

आपको बता दें की यह वीडियो इस समय काफी देखा जा रहा है। काफी लोग इस वीडियो को लाइक कर रहें हैं और अपने विचार भी कमेंट में डाल रहें हैं। आपको जानकारी दे दें की इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर काफी लोग कमेंट भी कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है की एनाकोंडा काफी रिलैक्स दिखाई पड़ रहा है। ये तो वन साइड लड़ाई है, जिसमें एनाकोंडा ही जीतता है।”