Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessदिल्ली- एनसीआर में शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश...

दिल्ली- एनसीआर में शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, सर्दी से नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के साथ पूरे एनसीआर में बीते कुछ दिनों से सूरज की रोशनी नहीं मिल रही है। यहां पर दोपहर के समय भी शाम जैसा महसूस हो रहा है, इसके कारण सर्दी घटने की जगह लगातार बढ़ रही है। इस सर्दी से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह आग जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज यानि की शनिवार को भी मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है।  रविवार को इस ठिठुरन भरी ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह अभी सर्दी का अंत नहीं है। लोगों को अब ठंड के साथ बारिश का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है।

शीतलहर ने परेशान लोग

आपको बता दें कि राजधानी को शुक्रवार को पूरे दिन शीतलहर का सामना करना पड़ा था। कल का अधिकतम तापमान महज 14.6 डिग्री रहा था जो कि यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था और यह सामान्य से तीन डिग्री कम है।

- Advertisement -

बारिश से बढ़ेगी मुसीबत

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानि की आज आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी। राजधानी का शनिवार का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को लोगों को ठंड के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। घना कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं आने वाले दिनो 9 और 10 जनवरी को बूंदाबांदी व बादलों की वजह से फिर से सर्दी बढ़ सकती है।

कंपकंपाने पर मजबूर लोग

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के ऊपर निचली सतह पर घने बादल छाए होने के कारण सूरज की रोशनी और गर्मी धरती पर नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण ही अधिकतम तापमान 12 से 17 डिग्री के आसपास है। दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। तो वहीं इस समय साउथ वेस्ट में नमी से भरी हुई गर्म हवाएं बह रही हैं। जिसके कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular