नई दिल्ली: LPG Gas: आज के समय में देश की आधे से ज्यादा अबादी घरों में गैस सिलेंडर का उपयोग कर रही है। लेकिन इसके इस्तेमाल करने के सही तरीकों से लोग अनजान है। जिसके चलते कभी कभी सिलेंडर के फटने से ऐसी घटनाएं घटित हो जाती है लेकिन इसके बाद भी लोग इसके पीछे का कारण जान नही पाते है।

रसोई घऱ पर रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग किए जाने वाले गैस सिलेंडर और उसके पाइप की भी एक्सपायरी डेट होती है? क्या आप इसके बारे में जानते हैं। गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने से पहले जान ले ये जरूरी बातें।

आज हम आपको बताएंगे कि सिलेंडर और उसके पाइप की एक्सपायरी डेट कैसे चेक करें।

सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की जांच करने के लिए आपको सिलेंडर पर लिखे कुछ नंबरों और अक्षरों को देखना होगा। अगर आपके सिलेंडर पर C26 जैसा कोई नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा हैं तो इसका मतलब है कि आपके सिलेंडर का एक्सपायरी साल 2026 है।.

गैस सिल्डर में इस तरह से अल्फाबेट नम्बर अकिंत के जाते है। जैसे यदि  A लिखा है तो इसका मतलब आपका सिलेंडर जनवरी से मार्च तक चलेगा। B का मतलब अप्रैल से जून, C का मतलब जुलाई से सितंबर और D का मतलब अक्टूबर से दिसंबर है। सिलेंडर के पाइप पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है, इसे आपको 18 से 24 महीने के बाद बदल लेना चाहिए।