नई दिल्ली। आज के समय में किसान खेती के साथ साथ दूसरे कई साधनों से मुनाफा कमा रहे है। किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न बने रहे इसके लिए सरकार काफी मदद देती है फिर चाहे पशुपालन हो या फिर मुर्गी पालन। इन दिनों पोल्ट्री फार्मिंग का काम किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। यदि आप काफी कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहते है तो पोल्ट्री फॉर्म की शुरूआत करें। इसके लिए आप विदेशी मुर्गियां पाले तो इन मुर्गियां से आप लाखों की कमाई कर सकते है। आज इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही मुर्गी के बारे में बता रहे है जिसे पालकर कम कीमत में ज्यादा कमाई कर सकते है।

साल भर में देती है 250 अंडे

यदि आप पोल्ट्रीफॉर्म का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो इसके लिए आपको विशेष नस्ल की मुर्गी का चयन करना चाहिए। आप अपने फॉर्म में प्लायमाउथ रॉक नस्ल की मुर्गियां ज़रूर पालें। प्लायमाउथ रॉक मुर्गियां अमेरिकी नस्ल की होती है जो साल में 200 से 250 से अंडे देती हैं। और ये अंडे आकार में भी बड़े होते हैं। जिसका औसतन वजन 60 ग्राम के करीब होता है। और इन मुर्गियों का वजन करीब 3 किलोग्राम तक होता हैं।

दुनिया में इस नस्ल की मुर्गी की ज़बरदस्त मांग

अमेरिकी नस्ल की मुर्गी पालने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कि ज्यादा अंडे देती है जो उंची कीमत पर बिकते है इसके साथ यह आकार व वजन में काफी ज्यादा होती है। जिसके चलते अमेरिकी नस्ल की इस मुर्गी की हमारे देश में भी काफी डिमांड है। यदि आप भी अपने व्यापार से दुगुना कमाई करना चाहते है तो इस नस्ल की मुर्गीयों को पालने से काफी अच्छी कीमत मिल जाती है। ये मुर्गियां अच्छे भाव में बिकती हैं।

अमेरिकी नस्ल की मुर्गी का मांस

अमेरिकी नस्ल की मुर्गी को लोग रॉक बर्रेड रॉक नाम से भी जानते हैं। इस नस्ल के मुर्गे का मांस काफी स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए ज़बरदस्त फायदेमंद होता है। इसी वजह से पूरे देश में इसके मांस की कीमत अच्छी-खासी मिल जाती है, इसकी यहि खासियत प्लायमाउथ रॉक नस्ल की मुर्गियों को मुनाफे का सौदा माना जाता है।

बैंक से मिल सकता है लोन 

यदि आप बड़े स्तर पर पोल्ट्रीफॉर्म का बिजनिस करना चाहते है तो इसके ले सरकार भी मदद करती है इसकी अलावा मुर्गी पालने के लिए आपको बैंको की ओर से वित्तीय मदद भी मिल सकती है। यदि आप इसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो आको विभिन्न बैंकों से लोन मिल सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक भी पोल्ट्री फार्म के लिए लोन देता है। इसके लिए आपके पास मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड और आपकी आय का व्यौरा देना पड़ेगा। ये सभी विवरण जमा करने के बाद आपको लोन आसानी से मिल सकता है।