क्या आप 35 से 50 रुपए लगा कर सवा लाख रुपए कमाना चाहेंगे, वो भी बिना किसी मेहनत और माथाफोड़ी। जी हां, ऐसा संभव है। आपने सड़कों के किनारों पर लंबे-लंबे सफेदे के पेड़ देखे होंगे। इन पेड़ों को बेकार समझा जाता है और इन्हें उगाने से बचा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इनके जरिए आप अपने 50 रुपए को न्यूनतम 15,000 रुपए में बदल सकते हैं।

घर के बाहर उगाएं सफेदे का पेड़

दरअसल सफेदा या यूकलिप्टस का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जो कहीं भी उगाया जा सकता है। इसे उगाने या बड़ा करने के लिए आपको कोई मेहनत नहीं करनी होती, केवल छोटा सा पौधा ला कर जमीन में लगा दीजिए और पानी देते रहिए, अपने आप बड़ा हो जाएगा। इस पेड़ को उगाने के लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ती, एक पेड़ के लिए 4 से 5 फुट का व्यास काफी होता है। यह पेड़ सीधा उपर की ओर जाता है, ऐसे में कम स्पेस में ज्यादा पेड़ लगाए जा सकते हैं। यह बहुत जल्दी बड़ा भी होता है और 3-4 साल में ही 30 फुट की लंबाई तक पहुंच जाता है।

एक पेड़ से कितनी कमाई होती है

यदि इस पेड़ से होने वाली कमाई की बात की जाए तो इसकी लकड़ी 10 रुपए किलो तक बेच सकते हैं और एक पेड़ में लगभग 400 किलो लकड़ी निकलती है। परन्तु यदि आप लकड़ी बेचने के बजाय इसका तेल निकलवा कर उसे बेचें तो आपका मुनाफा कई गुणा बढ़ जाता है। यूकलिप्टस का तेल दवाओं में काम आता है और लगभग 5000 रुपए किलो तक बिकता है। एक पेड़ की ऊंचाई को देखते हुए एक पेड़ से आप आराम से 10 से 25 किलो तक तेल निकलवा कर बेच सकते हैं। इस तरह एक पेड़ से आप 50,00 रुपए से लेकर 1.25 लाख रुपए तक की कमाई आराम से कर सकते हैं जबकि इसकी पौध मात्र 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक में नर्सरी से खरीदी जा सकती है। इसके बाद आपको केवल नियमित रूप से पानी देना होता है।

क्या काम आता है यूकलिप्टस या सफेदे का पेड़

इस पेड की लकड़ी का प्रयोग हार्ड बोर्ड, लुगदी, फर्नीचर, पेटियां आदि बनाने के काम आती है। इसके बचे-खुचे अवशेषों को ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। सफेदे के पेड़ से निकाला गया तेल विभिन्न दवाईयों के बनाने में प्रयोग किया जाता है।