High Intrest of FD: आज के समय में हर कोई कही ना कही अपना इन्वेस्ट करना पसंद करते है ताकि यह इन्वेस्ट की हुई राशि भविष्य में उनके काम आ सके। कुछ लोग स्टोक मार्केट में निवेश करते है तो कुछ संपति में इन्वेस्ट करना पसंद करते है।

लेकिन आज हम एफडी में निवेश करने के बारे में आपको जानकारी देने वाले है। आज के समय में एफडी में निवेश करना काफी प्रचलित हो गया है। लेकिन एफडी में ब्याजदर काफी कम मिलने की वजह से जितना चाहिए उतना रिटर्न नही मिल पाता है।

अगर आप एफडी में ज्यादा रिटर्न पाना चाहते है तो NBFCs के बारे में सोच सकते है। यहां पर एफडी करवाने पर आपको बैंक से 2 परसेंट अधिक ब्याज मिल सकता है। हालांकि बैंक की तुलना में यह थोडा कम सुरक्षित माना जात्ता है। लेकिन फिर भी काफी लोग NBFCs में निवेश करना पसंद करते है।

बजाज फिनसर्व

अगर आप चाहे तो बजाज फिनसर्व में अपने एफडी करवा सकते है। बजाज फिनसर्व ग्राहकों को 18, 22, 33 और 44 महीने तक की एफडी ऑफर करता है।

यहाँ पर अपनी एफडी करवाने पर आपको 7.40 परसेंट से 8.25 परसेंट तक का सालाना ब्याज मिल सकता है। जैसे की मान लीजिए आप 22 महीने की एफडी करवाते है तो आपको सालाना 7.9 परसेंट और 33 महीने की एफडी करवाने पर 8.25 परसेंट जितना ब्याज मिलता है।

इससे अधिक राशि की एफडी करवाने पर आपको अधिक ब्याजदर भी बजाज फिनसर्व की ओर से दिया जाता है।

महिंद्रा फाइनेंस

अगर आप चाहे तो महिंद्रा फाइनेंस में अपनी एफडी करवा सकते है। यहां से भी आपको एफडी पर तगड़ा ब्याज मिल जाता है। महिंद्रा फाइनेंस एफडी करवाने पर आपको 7.75 परसेंट से 8.05 परसेंट तक का सालाना ब्याजदर मिल जाता है।

अगर आप महिंद्रा फाइनेंस में 42 महिने की एफडी करवाते है तो आपको 8.05 परसेंट तक ब्याज मिलता है। इसके अलावा आप कम यानी की सिर्फ 30 महीने की एफडी करवाना चाहते है तो आपको 7.90 परसेंट तक का सालाना ब्याजदर मिल जाता है। सीनियर सिटीजन को 9 परसेंट तक भी ब्याज मिलता है।

मुथुट कैपिटल

मुथुट कैपिटल में अपनी एफडी करवाने पर आपको 7.45 से 8.5 परसेंट तक का सालाना ब्याज मिल जाता है। यहां पर अगर आप तीन साल की एफडी करवाते है तो आपको 8.5 परसेंट और पांच साल की एफडी पर 7.5 परसेंट का ब्याजदर मिल जाता है।