Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessBuffalo Milk: इस नस्ल की भैंस को पालने से किसान बन जाएगा...

Buffalo Milk: इस नस्ल की भैंस को पालने से किसान बन जाएगा करोड़पति, रोजाना देती है 25 से 30 लीटर दूध

नई दिल्ली: किसान खेती के साथ साथ पशुपालन का व्यवसाय भी करता है। जिससे उनके दोगुनी कमाई हो जाती है। यदि आप भी पशुपालन व्यवसाय को करके अच्छी खासी कमाई करना चाहते है तो इसके लिए आप मुर्रा नस्ल की भैंस को पाले जो एक बार में प्रतिदिन 25 से 30 लीटर दूध देती है। जानिए कैसे करें इसका पालन

- Advertisement -

मुर्रा भैंस किन प्रातों में पाई जाती है

मुर्रा भैंस ज्यादातर हरियाणा और पंजाब राज्य मे सबसे अधिक पाई जाती है। तभी तो वहां दूध का भंडार हमेशा बना रहता है। इसके उपयोगिता को देखकर अब भारत के अधिकतर राज्यों में भी लोग इसे पालने लगे हैं। अगर आप भी इस नस्ल की भैंस को पालकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो यहां जाने मुर्रा भैंस की खासियत के बारे में।

यदि आप पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ाकर अधिक मुनाफा पाना चाहते है तो इसके लिए मुर्रा भैंस सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस नस्ल की भैंस गाय की तुलना में अधिक दूध देती है इसके अलावा इसका दूध गाढ़ा होने के साथ स्वास्थ के लिए पौष्टिक वर्धक होता है। इसी वजह से देशभर में इन नस्लों की भैंसों को बहुतायत में पाला जाता है।

- Advertisement -

मुर्रा भैंस की पहचान

मुर्रा भैंस की मांग सबसे अधिक भारत के हरियाणा और पंजाब राज्यों में होने के साथ भिवानी, हिसार, रोहतक, जिंद, झाझर, फतेहाबाद और गुड़गांव जैसे जिलों में सबसे अधिक देखने को मिलती है। इसके अलावा अब देश की राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही हैं। अपने गुणों के कारण भैंस की यह नस्ल धीरे-धीरे पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गई।

मुर्रा भैंस की कीमत

मुर्रा भैंस की कीमत के बारे में बात करें तो यह  50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की कीमत पर मिलती है। आप इस पर ले पैसे को महिने भऱ के अंदर कवर कर सकते हैं। मुर्रा भैंस अपनी दूध उत्पादन क्षमता के कारण काफी ऊंचे दामों पर बिकती है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular