हमारे देश में बिज़नेस करने के बहुत तरीके हैं, बस इसके लिए आपके पास एक जबरदस्त दिमाग होना चाहिए। अगर आप भी कोई बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे है की कौन सा बिज़नेस अच्छा है। तो आज हम आपको एक जबरदस्त आइडिया बताने जा रहे हैं।

एक अच्छे बिजनेस के लिए आप गाय को पालने का काम शुरू करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको गिर गाय को पालना पड़ेगा, क्योंकि ये गाय एक दिन में कम से कम 50 से 80 लीटर दूध दे सकती है। जिससे आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

खरीदें इस की नस्ल गाय

बिजनेस करने के लिए आप गिर नस्ल की गाय का पशुपालन कर सकते हैं। बता दें कि यह गाय सबसे ज्यादा महंगी है। इस नस्ल की गाय का दूध बीमार व्यक्तियों को ठीक कर सकता है।

कैसे करें गिर गाय की पहचान

गिर नस्ल की गाय को पालने से जितना ज्यादा आपको मुनाफा मिलता है, उतना ही आपको इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। ये गाय बहुत तेज धूप बर्दाश्त नहीं कर सकती है, इसलिए आपको इसे साफ ठंडी जगह पर रखना होगा। इस गाय की खूबियां इसके लंबे और बड़े कान होते हैं।

गिर गाय का रंग ज्यादातर सफेद, गहरा लाल या फिर भूरे रंग के धब्बे की होती है। इस गाय की मुख्य पहचान इसका गला, ढीला लटकी हुई खाल होती है। इस नस्ल की मादा गाय का वजन 385 किलोग्राम और ऊंचाई 130 cm होती है, तो वहीं नर गिर नस्ल गाय का वजन करीब 545 किलोग्राम और ऊंचाई 135 सेंटीमीटर होती है।

गिर गाय क्या खाती है

गिर गाय हमेशा पौष्टिक आहार लेती है, जैसे कि मक्का, बाजरा, गेहूं, जौं, जौं चावल, मूंगफली, सरसों, सों तिल, अलसी, मक्की से तैयार खुटाक। बता दें कि इस गाय की सही से देखभाल की जाए तो आप इससे काफी तगड़ी कमाई कर सकते हैं।