बकरी पालन से कम समय में मोटा मुनाफा बेहद आसानी से पा सकते हैं। छोटे बच्चे आप खरीदकर उन्हें 6 महीने बाद ही बेच सकते हैं। २-३ महीने के बच्चे की कीमत बेहद कम होती है। ये बच्चे 300 रूपए किलो के हिसाब से मिल जाते हैं। इन्हे 6 महीने पालकर अच्छे मुनाफे में बेच सकते हैं। बकरे के लिए अच्छी खुराक ही कीमत का निर्धारण करती है। बकरा फ़ार्म में ईद के मौके का इन्तजार कर लेना चाहिए। इस मौके पर कीमत दोगुनी तक चली जाती है।

आजकल पशुपालन को एक व्यवसाय के रूप में भी बड़े स्तर पर किया जाने लगा है। काफी लोग इस व्यवसाय को करके अच्छा पैसा कमाते हैं। लोग इस व्यवसाय के अंतर्गत गाय, भैंस, बकरी आदि को पालते हैं। आज हम आपको बकरी पालन के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहें हैं।

आज हम आपको बकरी की एक ऐसी नस्ल के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिसका पालन कर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस नस्ल की बकरी की डिमांड भी आजकल काफी बानी हुई है। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

सिरोही नस्ल की बकरी

आपको बता दें की आजकल सिरोही नस्ल की बकरी की डिमांड काफी बढ़ी हुई है। यह आपको काफी मात्रा में दूध प्रदान करती है। एक समय में यह आपको 750 ग्राम से 1 लीटर तक दूध दे देती है। बकरी की 37 नस्लों में सिजरोहि नस्ल की बकरी ही ऐसी बकरी है जिसको पालने में आपको काफी कम खर्च आता है। इस समय में बकरी के दूध की डिमांड तथा इसके रेट काफी ज्यादा हैं अतः यदि आप सिरोही नस्ल की बकरी को पालते हैं तो इससे आप काफी ज्यादा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

कहां मिलरी है सिरोही नस्ल की बकरी

यदि आप सिरोही नस्ल की बकरी को पालना चाहते हैं तो बता दें की इस नस्ल की बकरी राजस्थान, गुजरात तथा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मिलती हैं। इसके अलावा अब इस नस्ल की बकरियां अन्य कई राज्यों में भी मिलने लगी हैं। इस नस्ल की बकरियां कई प्रकार के चारे का भोजन करती हैं। ये बकरियां खट्टा, मीठा तथा कड़वा चारा भी आसानी से खा लेती हैं। इसके अलावा फलों को भी ये काफी चाव के साथ में खाती हैं। लोबिया, बरसीम, लहसुन को भी ये चारे के रूप में आसानी से खा लेती हैं।

सिरोही बकरी की पहचान

आपको बता दें की इनके शरीर का रंग भूरा होता है तथा ये आकार में कुछ छोटी होती हैं। इसके शरीर पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं और इनके कान कुछ लंबे होते हैं। इनके बाल आकार में छोटे तथा कुछ मोटे होते हैं। इनके सींग मुड़े हुए होते हैं। इस नस्ल की मादा बकरी की लंबाई 62cm तथा नर बकरे की लंबाई 80 सेमी तक पाई जाती है।